Bharat Express DD Free Dish

हाथरस की कलियुगी मां की करतूत: अवैध संबंध बनाते देख लिया तो कर दिया 6 साल की बेटी का कत्ल, रोंगटे खड़े कर देगी ये कहानी

Mother Killed Daughter Hathras: कलियुगी मां ने अपनी ना सिर्फ अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी बल्कि उसके शव को कुएं में फेंककर ऐसे अनजान बन गई जैसे कुछ हुआ ही ना हो. उसकी 6 साल की बेटी ने उसके अवैध संबंधों को देख लिया था.

Mother Killed Daughter Hathras

Mother Killed Daughter Hathras: दुनिया में मां का दर्जा सबसे ऊपर रखा जाता है. एक मां अपने बच्चे के लिए हर कष्ट सहने के लिए तैयार रहती है. लेकिन कानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने मां के रिश्ते को ही कलंकित कर दिया. हाथरस में एक मां ने अपनी बेटी को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसकी 6 साल की बेटी ने उसके अवैध संबंधों को देख लिया था.

यहीं नहीं इस कलियुगी मां ने अपनी ना सिर्फ अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी बल्कि उसके शव को कुएं में फेंककर ऐसे अनजान बन गई जैसे कुछ हुआ ही ना हो. लेकिन पुलिस की नजरों से वो बच नहीं सकी. पुलिस को दिए बयान में आरोपी मां ने जो खुलासा किया, उसे सुनकर हर कोई दंग है. आखिर पुलिस को आरोपी मां ने क्या बताया, आइये बताते हैं….

पहले समझते हैं कि मामला क्या है?

कुछ दिनों पहले हाथरस जिले में 6 साल की बच्ची की हत्या का मामला सामने आया था. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी. कुछ दिनों के बाद पुलिस ने मामले को सुलझाते हुए बच्ची की मां को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक मां ने अवैध संबंधों का राज खुलने के डर से इस हत्या को अंजाम देने की बात कबूली.

कैसे क्या हुआ?

ये पूरा मामला हाथरस जिले के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव मऊ चिरायल का है. जहां 30 साल की एक महिला पिंकी का 17 साल के एक लड़के के साथ अफेयर चल रहा था. एक दिन दोनों को आपत्तिजनक हालत में बच्ची ने देख लिया. मामला कहीं खुल ना जाए इस डर से दोनों ने बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद बच्ची के हाथ, पैर और मुंह को बांधकर दोनों ने शव को कुएं में फेंक दिया. पुलिस ने रविवार को मामले का खुलासा करते हुए आरोपी मां और उसके नाबालिग प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़ें- ‘MAGA’ के नाम पर भारतीयों पर वार! अमेरिका में साइड हसल कर रहे प्रवासियों पर कार्रवाई की तैयारी में ट्रंप प्रशासन, डिपोर्टेशन का मंडराया खतरा

राज का पर्दाफाश

पुलिस की पूछताछ में आरोपी मां ने बताया कि एक दिन वो अपने प्रेमी के साथ गलत काम कर रही थी. तभी बच्ची आ गई और उसने उन दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया. पुलिस के मुताबिक राज कहीं खुल ना जाए इस बात को लेकर दोनों डर गए थे. इसलिए उन्होंने बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी और शव का हाथ-पैर बांधकर कुएं में फेंक दिया.

पुलिस ने शव को कुएं से बरामद कर लिया है. इस मामले के बारे में जो भी सुन रहा है वो दंग रह जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि ये खबर सुनकर पूरा गांव दंग है. अपने अवैध संबंध को छिपाने के लिए बच्ची की हत्या कर शव कुएं में फेंकने की घटना बेहद ही दुखद और निंदनीय है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read