Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

शिकारी बाबा का शैतानी आश्रम, नशा पिलाकर करता था शोषण, डिजिटल दरिंदे ने ऐसे बनाया सैकड़ों लोगों को शिकार

Pune Baba Prasad Tamdar: प्रसाद तामदार टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग करता था. बाबा अपने भक्तों के मोबाइल में ‘एयरड्रॉयड किड्स’ नाम का एक जासूसी ऐप चोरी-छिपे इंस्टॉल कर उनकी जासूसी करता था.

Fake baba Prasad Tamda

Pune Baba Prasad Tamdar: महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां खुद को ‘दैवीय शक्ति’ वाला बताने वाले एक फर्जी बाबा की सच्चाई ने सबको हैरान कर दिया है. सोशल मीडिया पर हजारों फॉलोअर्स बटोरने वाले बाबा प्रसाद दादा भीमराव तामदार को बावधन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

प्रसाद तामदार न सिर्फ झूठी आध्यात्मिक बातों से लोगों को बहकाता था, बल्कि टेक्नोलॉजी का भी दुरुपयोग करता था. पुलिस जांच में सामने आया कि बाबा अपने भक्तों के मोबाइल में ‘एयरड्रॉयड किड्स’ नाम का एक जासूसी ऐप चोरी-छिपे इंस्टॉल कर देता था. इस ऐप की मदद से वह भक्तों की लोकेशन, बातचीत और अन्य निजी गतिविधियों पर नजर रखता था.

आध्यात्मिक शिविर की आड़ में शोषण

प्रसाद तामदार अपने आश्रम में विशेष ‘ध्यान शिविर’ लगाता था. यहां भक्तों को कैंप के तौर पर बुलाया जाता, मोबाइल फोन जमा करा लिए जाते और फिर रात में उनसे ‘जप’ करने को कहा जाता. बाबा का दावा था कि लगातार 48 घंटे जागने से आध्यात्मिक लाभ मिलता है.

लेकिन असली मकसद कुछ और था. जब भक्त थककर नींद की हालत में होते, तो बाबा उन्हें “एसिडिटी से राहत” का बहाना बनाकर पानी में नशीली गोली मिलाकर पिलाता. बेहोशी की हालत में वह उनके साथ अप्राकृतिक तरीके से यौन शोषण करता था.

ये भी पढ़ें- गाजा में फिर बरसी तबाही! इजरायल के हमले में महिलाओं-बच्चों समेत 81 की मौत, रूस-यूक्रेन जंग हुई और भी खतरनाक

सैकड़ों युवाओं के शिकार होने की आशंका

पुलिस को शक है कि बाबा ने अब तक सैकड़ों लोगों को इस तरह अपना शिकार बनाया है. कई पीड़ितों ने सामने आने से मना कर दिया है, लेकिन निजी रूप से उन्होंने आरोपों की पुष्टि की है.

जासूसी ऐप ने ही खोल दी बाबा की पोल

सबसे हैरानी की बात यह है कि इसी जासूसी ऐप ने बाबा की पोल खोल दी. बाबा ने टेक्नोलॉजी का जिस तरह दुरुपयोग किया, उसी टेक्नोलॉजी ने उसे बेनकाब भी कर दिया. पुलिस ने आईटी एक्ट, यौन अपराध और धोखाधड़ी जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और उम्मीद की जा रही है कि इस केस में और भी खुलासे होंगे.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital