Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मिठाईपुल, सदर बाजार में तीन इमारतें ढही, DMRC ने पहले ही कराई थी खाली; एक व्यक्ति की मौत

दिल्ली के सदर बाजार में जनकपुरी-वेस्ट से आरके आश्रम मार्ग मेट्रो कॉरिडोर के टनलिंग कार्य के दौरान तीन इमारतें ढह गईं. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई, DMRC ने मुआवजे की घोषणा की और जांच के आदेश दिए हैं.

Sadar Bazar

नई दिल्ली के सदर बाजार स्थित मिठाईपुल इलाके में गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात (करीब 2 बजे) तीन इमारतें (दुकानें/दफ्तर) ढह गईं. यह इलाका जनकपुरी वेस्ट-आरके आश्रम मार्ग मेट्रो कॉरिडोर के लिए चल रहे टनलिंग कार्य के प्रभाव क्षेत्र में आता है.

DMRC ने पहले ही इमोरतों को कर दिया था असुरक्षित

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने पहले ही इन इमारतों को असुरक्षित घोषित कर दिया था और 12 जून 2025 को निवासियों को इमारत खाली करने के लिए नोटिस जारी किया था. इन इमारतों की हालत जर्जर होने के कारण इन्हें एहतियातन खाली भी करा लिया गया था. सुरक्षा के लिए DMRC ने सबसॉयल ग्राउटिंग और बाहरी सपोर्ट भी लगाए थे.

हादसे के बाद तुरंत मलबा हटाने का काम किया गया शुरू

हादसे के बाद तुरंत मलबा हटाने का काम राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और दिल्ली पुलिस के सहयोग से शुरू कर दिया गया और इलाके को बैरिकेड लगाकर सुरक्षित किया गया.

ये भी पढ़ें: मुंबई की ड्रग फैक्ट्री का मास्टरमाइंड UAE से गिरफ्तार, इंटरपोल के ज़रिए CBI ने रच दिया ऑपरेशन सक्सेस

हादसे में हुई एक व्यक्ति की मौत

दुर्भाग्यवश, इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई. DMRC ने मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. टनलिंग का काम कर रही कंपनी M/s AFCONS है और इस घटना की पूरी जांच DMRC द्वारा कराई जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital