Bharat Express DD Free Dish

बुर्के में पत्नी-मदरसे में बच्चे! पति 10 साल बाद लौटा, घर में धर्म परिवर्तन का खेल देख रह गया दंग, यूपी के कुशीनगर का मामला

Forced conversion Kushinagar: कुशीनगर जिले का रहने वाला महेंद्र कुशवाहा 10 साल जेल काटकर जब अपने घर पहुंचता है. तो देखता है कि उसकी पत्नी मुसलमान बन गई है. वो साड़ी के बजाय बुर्का पहन रही है.

Forced conversion Kushinagar

Forced conversion Kushinagar: यूपी के कुशीनगर से धर्म परिवर्तन का ऐसा मामला सामने आया है. जिसे सुनने के बाद प्रशासन के होश फाख्ता हो गए. कुशीनगर जिले का रहने वाला महेंद्र कुशवाहा 10 साल जेल काटकर जब अपने घर पहुंचता है. तो देखता है कि उसकी पत्नी मुसलमान बन गई है. वो साड़ी के बजाय बुर्का पहन रही है. साथ में दोनों बच्चे भी मुसलमान बन चुके होते हैं. आरोप लगाया गया है कि पत्नी की आर्थिक तंगी का फायदा उठाकर उसका धर्म परिवर्तन किया गया है. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

क्या है पूरा मामला?

यह मामला यूपी के कुशीनगर जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के मंशा छापर गांव का है. 15 साल पहले यहां रहने वाले महेंद्र कुशवाहा की शादी राबड़ी देवी से हुई थी. शादी के बाद राबड़ी देवी के तीन बच्चे हुए. बाद में एक रेप के मामले में महेंद्र कुशवाहा को 10 साल की जेल हो जाती है.

10 साल जेल काटने के बाद जब वो 4 सितंबर को अपने घर पहुंचता है तो देखता है कि उसकी पत्नी हिंदू से मुसलमान बन चुकी होती है. वो साड़ी की जगह बुर्का पहनने लगी थी. वो 5 वक्त की नमाज तक पढ़ती थी. घर में इस्लामी रिवाजों का पालन कर रही होती है. ये सब देखकर महेंद्र के होश उड़ जाते हैं.

बच्चों के भी बदल गए नाम

उसने जब अपने बच्चों के बारे में पत्नी से पूछा तो उसने बताया कि बच्चे मदरसा गए हैं तालीम लेने. इसके बाद वो 7 सितंबर को जब महेंद्र मदरसा पहुंचता है. तो बच्चे पिता को पहचानने से ही इनकार कर देते हैं. यहीं नहीं मदरसे में बच्चों का नाम भी बदलकर इस्लामी नाम रख दिया गया होता है. एक बेटे जिसका नाम पहले विपिन होता है वो अब नूर आलम बन चुका होता है. वहीं दूसरा बेटा मदरसे में पढ़ाई कर रहा होता है.

मदरसा संचालक ने की मारपीट

इसके बाद पिता महेंद्र मदरसा संचालक से अपने बच्चों को लौटाने के लिए कहता है, लेकिन वो ऐसा करने से इनकार कर देते हैं. बकौल महेंद्र इस दौरान उसके साथ मारपीट और धक्का-मुक्की की जाती है. मौके पर भयंकर हंगामा मच जाता है. जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई.

ये भी पढ़ें- मुश्किल में ओली सरकार! नेपाल में डिप्टी पीएम समेत 9 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, Gen-Z आंदोलन के बाद नेताओं ने उठाया ये कदम

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचती है और पिता और बच्चों को थाने ले आई. इसके बाद इस मामले को लेकर महेंद्र की पत्नी राबड़ी देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. आरोप लगाया गया है कि आरोपी मदरसा प्रिंसिपल मुजीबुर्रहमान ने उनकी माली हालत का फायदा उठाकर उसके बेटे का धर्म परिवर्तन कराया है. उसके बाद बेटे का नाम बदलकर उसे अपने पास रख लिया. वापस मांगने पर उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई. यहां तक की जान से मारने की भी धमकी दी गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read