Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मुश्किल में ओली सरकार! नेपाल में डिप्टी पीएम समेत 9 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, Gen-Z आंदोलन के बाद नेताओं ने उठाया ये कदम

Nepal Political Crisis: नेपाल में डिप्टी पीएम समेत 9 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है. नेपाल में सोमवार को हुए युवाओं के आंदोलन के बाद ये निर्णय लिया गया है. इससे पहले सोमवार को ही नेपाल के गृहमंत्री ने इस्तीफा दे दिया था.

Nepal Political Crisis

Nepal Political Crisis: नेपाल में डिप्टी पीएम समेत 9 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है. नेपाल में सोमवार को हुए युवाओं के आंदोलन के बाद नेताओं ने ये निर्णय लिया. इससे पहले सोमवार को ही नेपाल के गृहमंत्री ने इस्तीफा दे दिया था.

नेपाल में सोशल मीडिया पर बैन के बाद सोमवार को युवाओं ने पूरे नेपाल में जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान हुए हिंसक प्रदर्शन को रोकने के लिए नेपाल पुलिस की फायरिंग में 19 लोगों की मौत हो गई. अब इन मौतों को लेकर नेपाल की ओली सरकार खतरे में नजर आ रही है.

कल गृहमंत्री ने दिया था इस्तीफा

कल सोमवार को नेपाल के गृह मंत्री रमेश लेखक ने इस्तीफा दे दिया था. आज तो मानों नेपाल कैबिनेट में इस्तीफे की झड़ी लग गई. आज नेपाल के 9 मंत्रियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया. इस्तीफा देने वालों में कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप पौडेल और नेपाली कांग्रेस के महासचिव गगन थापा भी शामिल हैं.

कृषि मंत्री ने कहा- सवाल पूछना गलत कैसे?

काठमांडू पोस्ट के सवाल पर कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी ने कहा कि, सवाल पूछने वालों का दमन गलत है. उन्होंने इसी के चलते इस्तीफा दिया है. वहीं स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप पौडेल ने कहा कि, ऐसी स्थिति में सरकार में बने रहना कहीं से भी सही नहीं है.

सोमवार से शुरू हुआ है इस्तीफे का सिलसिला

सोमवार को काठमांडू में Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने गोली चला दी. जिसमें 19 युवाओं की मौत हो गई. इन मौतों के बाद सोमवार शाम से इस्तीफे का जो सिलसिला चला वो आज भी जारी है.

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे पंजाब और हिमाचल प्रदेश का दौरा, बाढ़ प्रभावित लोगों से करेंगे मुलाकात

ओली सरकार के मंत्रियों के द्वारा लगातार दिये जा रहे इस्तीफे ने नेपाल में राजनीतिक संकट गहरा दिया है. अब नेपाल की ओली सरकार पर गिरने का खतरा मंडराने लगा है. 2024 में नेपाल में हुए चुनाव में शेर बहादुर देउबा की पार्टी नेपाली कांग्रेस ने 88 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं केपी शर्मा ओली की CPN (UML)ने 79 सीटों पर जीत दर्ज की थी. यहीं दोनों पार्टियां नेपाल में गठबंधन की सरकार चला रही हैं.

अब ओली सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल नेपाली कांग्रेस के नेताओं के इस्तीफे ने गठबंधन सरकार में टूट का खतरा बढ़ा दिया है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital