Mumbai News: मुंबई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक 20 साल के युवक ने प्रेमिका के शादी से मना कर देने पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. जान देने से पहले उसने अपने चचेरे भाई को वॉइस नोट भेजा, जिसमें उसने अपनी मौत का कारण बताया है. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.
मृतक की पहचान
मुंबई के एक कॉलोनी में रहने वाला 20 साल के सचिन कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. सचिन वार्ड नम्बर 8 के जाटव मोहल्ले में रहता था और एक कपड़े की दुकान में काम करता था. उसके माता- पिता की बहुत पहले ही मौत हो चुकी थी. उसकी एक शादी-शुदा बहन भी है. बताया जा रहा है कि वो नूंह की रहने वाली युवती से वो लंबे समय से प्यार करता था. इस बात का पता उसके चचेरे भाई को भी था, लेकिन हाल ही में युवती ने उससे शादी करने को मना कर दिया था. जिसके बाद से ही वो मानसिक तनाव में रहने लगा.
चचेरे भाई को भेजा वाइस नोट
बुधवार को जब चचेरे भाई ने उसका वाइस नोट देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. भागकर जब वह सचिन के कमरे में पहुंचा तो देखा सचिन पंखे से लटका हुआ है. वाइस नोट में सचिन ने एक लड़की का नाम लेते हुए कहा था कि वह उससे बहुत प्यार करता है और उसके बिना जीना उसके लिए मुश्किल है. उसने अपने भाई से भी प्यार का जिक्र किया और कहा, “अब मेरा साथ यहीं तक था, कल सुबह मैं तुझे नहीं मिलूंगा.”
ये भी पढ़ें- सुनेत्रा पवार होंगी अगली डिप्टी सीएम? अजित पवार निधन के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में नया मोड़
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अब सौंप दिया गया है और फिलहाल वॉइस नोट को कब्जे में ले लिया है. हालांकि वॉइस नोट की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।
पुलिस का कहना है कि वो पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
(इस खबर को शुभ्रा राय ने एडिट किया है. वे भारत एक्सप्रेस पर इंटर्न के रूप में काम कर रही हैं.)
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
