मध्य प्रदेश में यूट्यूबर के प्यार में पागल युवक ने की आत्महत्या
Love Crime:
मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. जहां प्यार में धोखा खाए शाहपुर थाना इलाके के एक युवक ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फांसी लगा ली. यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर वायरल है. मृतक की पहचान राहुल अहिरवार के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
मृतक राहुल अहिरवार ने आत्महत्या से पहले लाइव किया था. जिसमें उसने एक यूट्यूबर महिला से प्यार की बात बताई. उसने आरोप लगाया कि कैसे यूट्यूबर महिला ने उसे शादी करने की बात कही थी, लेकिन बाद में वो मुकर गई.
मृतक के भाई ने लगाये गंभीर आरोप
वहीं इस मामले को लेकर मृतक के भाई ने भी गंभीर आरोप लगाये हैं. उसने बताया कि छतरपुर की रहने वाली एक यूट्यूबर महिला का राहुल से दोस्ती थी. वो महिला अक्सर उसके घर आती जाती रहती थी. वो राहुल को अपने साथ घुमाने लेकर जाती थी. 2 जून को राहुल के जन्मदिन पर भी वो महिला उसके घर आई थी और राहुल को उज्जैन लेकर गई थी. पुलिस ने इस मामले में घरवालों से भी पूछताछ की है.
शादीशुदा है महिला
वहीं इस मामले में आरोपी यूट्यूबर महिला का भी पक्ष सामने आया है. जिसमें वो महिला बताती है कि वो पहले से ही शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं. उसकी शादी 12 साल की उम्र में ही हो गई थी. महिला ने आगे बताया कि वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और उसके दो लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. सोशल मीडिया से जो भी कमाई होती है, उसी से वो अपना परिवार चलाती है.
राहुल से रिश्ते को महिला ने नकारा
महिला ने राहुल से रिश्ते की बात को भी सिरे से नकार दिया है. उसने बताया कि उसकी राहुल से करीब 2 महीने पहले एक शादी में मुलाकात हुई थी. उनकी मुलाकात उन दोनों की कॉमन फ्रैंड संजना के जरिये हुई थी. उसके और राहुल के बीच सिर्फ बातचीत होती थी. उन दोनों के बीच शादी या अफेयर जैसा कुछ नहीं था.
महिला ने आगे बताया कि राहुल पहले भी समलैंगिकता से जुड़े एक मामले में जेल जा चुका था. जिसकी जानकारी उसकी सहेली से मिली थी.
पुलिस कर रही है जांच
इस मामले में शाहपुर थाने के प्रभारी भरत सिंह ने बताया कि मामले में मर्ग कायम किया गया है. मृतक के परिवार से पूछताछ चल रही है. इसके बाद यूट्यूबर महिला से भी पूछताछ की जाएगी. इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी.
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

