नवादा क्राइम न्यूज
Bihar Crime: बिहार के नवादा जिले में एक युवक का हथियार लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हिसुआ थाना क्षेत्र के चित्रघटी पंचायत के मोला नगर का यह वीडियो है. युवक इंस्टाग्राम पर रील के जरिए अवैध हथियार दिखाकर लोगों में दहशत फैला रहा है. युवक के द्वारा सोशल मीडिया पर डाला गया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. युवक का वीडियो देखकर इलाके के लोग खौफजदा हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक पहले से कई मामलों में नामजद अभियुक्त है. उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में कई मामले दर्ज हैं. सवाल ये है कि आरोपी युवक के हाथ में दिख रहा हथियार लाइसेंसी है या अवैध. फिलहाल पुलिस युवक की तलाश कर रही है.
वायरल वीडियो की पुलिस कर रही जांच
एसआई धर्मवीर कुमार ने बताया कि वायरल हो रहे वीडियो की जांच की जा रही है. पुलिस पता लगा रही है कि युवक के पास यह हथियार आया कहां से. साथ ही पुलिस यह भी पता लगा रही कि कहीं ये हथियार अवैध तो नहीं.
सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन पुलिस के लिए चुनौती
वहीं वीडियो वायरल होने के बाद इलाके के लोग युवक से डरे हुए हैं. सोशल मीडिया पर इस तरह के अवैध हथियारों के साथ वीडियो को वायरल करना पुलिस के लिए गंभीर चुनौती बन गया है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
ये भी पढ़ें- Anti Terror Operation In J&K: आतंकियों को मिट्टी में मिलाने के लिए सुरनकोट और मेंढर में चल रहा सर्च ऑपरेशन
लोग कर रहे सख्त कार्रवाई की मांग
सोशल मीडिया पर इस तरह खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन पुलिस की नाकामी को उजागर कर रहा है. स्थानीय लोग वीडियो देखकर खौफजदा हैं. लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
आरोपी युवक की पहचान लगभग तय- पुलिस
पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो में दिख रहे आरोपी युवक की पहचान लगभग तय हो चुकी है. जल्द ही युवक की गिरफ्तारी कर ली जाएगी. इस तरह के अपराधियों के लिए नए हथियार और प्रचार का मंच बन चुके सोशल मीडिया पर पुलिस कैसे लगाम लगाती है, ये देखने वाली बात होगी.
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



