Bharat Express DD Free Dish

CLAT रिजल्ट का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, लाखों छात्रों की निगाहें आधिकारिक वेबसाइट पर, जानें पूरी डिटेल

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट यानी CLAT का रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है. करीब 92 हजार उम्मीदवार रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

CLAT result 2026, CLAT

CLAT Result 2026: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLUs) से लॉ की पढ़ाई करने का सपना देख रहे छात्रों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट यानी CLAT का रिजल्ट अब जल्द ही जारी किया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंसोर्टियम ऑफ NLUs 17 दिसंबर को CLAT का रिजल्ट घोषित कर सकता है. हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उम्मीदवारों के बीच उत्सुकता अपने चरम पर है.

इस साल CLAT परीक्षा में देशभर से करीब 92 हजार उम्मीदवार शामिल हुए थे. इनमें से लगभग 75 हजार छात्र अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्स के लिए और करीब 17 हजार अभ्यर्थी पोस्ट ग्रेजुएट (PG) प्रोग्राम में दाखिले की उम्मीद लगाए बैठे हैं. परीक्षा देने के बाद से ही छात्र रिजल्ट का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, क्योंकि इसी के आधार पर देश की टॉप लॉ यूनिवर्सिटीज में दाखिला मिलेगा.

कहां और कैसे देख सकेंगे रिजल्ट?

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे consortiumofnlus.ac.in वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे. इसके साथ ही CLAT का स्कोरकार्ड भी ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा. ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने लॉगिन डिटेल्स- जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड पहले से तैयार रखें, ताकि आखिरी समय में किसी तरह की परेशानी न हो.

CLAT रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड

  1. रिजल्ट देखने की प्रक्रिया बेहद आसान है.
  2. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं.
  3. होमपेज पर दिए गए रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें.
  4. अब CLAT Result 2026 के लिंक को खोलें.
  5. इसके बाद मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करें.
  6. लॉगिन करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  7. भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट या PDF सेव करना न भूलें.

ये भी पढ़ें- क्लास 6 से 8 तक के साइंस टीचर्स के लिए NCERT का नया ऑनलाइन डिप्लोमा कोर्स, जानें पूरी डीटेल्स

कब हुई थी CLAT परीक्षा?

CLAT परीक्षा का आयोजन 7 दिसंबर को देशभर के 56 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था. परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और अब सभी की निगाहें रिजल्ट पर टिकी हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट आने के बाद उसमें अपना नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक और रैंक जैसी जानकारियों को ध्यान से जांच लें.

रिजल्ट से जुड़ी किसी भी नई जानकारी के लिए छात्र समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें, ताकि किसी जरूरी अपडेट से चूक न जाएं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read