Bharat Express DD Free Dish

JEE Main 2026: एनटीए ने बढ़ाई फोटो वेरिफिकेशन की डेडलाइन, फॉर्म में गड़बड़ी वाले छात्रों को 15 जनवरी तक राहत

NTA ने JEE Main 2026 के उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है. आवेदन फॉर्म में फोटो और पहचान पत्र के अंतर को ठीक करने के लिए अब 15 जनवरी तक का समय दिया गया है.

JEE Main 2026 Verification

JEE Main 2026 Verification: अगर आप या आपके परिवार में कोई JEE Main 2026 की तैयारी कर रहा है, तो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की यह लेटेस्ट अपडेट आपके लिए बेहद जरूरी है. एनटीए ने उन लाखों छात्रों को एक बड़ी राहत दी है, जिनके फॉर्म भरते समय फोटो या पहचान पत्र में कोई गड़बड़ी रह गई थी. एजेंसी ने साफ कर दिया है कि किसी भी छात्र का साल बर्बाद न हो, इसके लिए वे सुधार का एक और मौका दे रहे हैं.

फोटो और ID का लफड़ा?

दरअसल, कई उम्मीदवारों के आवेदन फॉर्म में अपलोड की गई फोटो और उनके पहचान पत्र के बीच अंतर पाया गया है. खासकर उन छात्रों के साथ यह समस्या ज्यादा आ रही है जिन्होंने आधार कार्ड के बजाय किसी दूसरे ID प्रूफ का इस्तेमाल किया था. एनटीए ने ऐसे सभी उम्मीदवारों के लिए फोटो वेरिफिकेशन की डेडलाइन बढ़ाकर 15 जनवरी कर दी है.

पहले यह समय काफी कम था, जिससे छात्रों में घबराहट थी. अब एजेंसी ने साफ किया है कि जिन भी छात्रों के दस्तावेजों में गड़बड़ी मिली है, उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर एक खास लिंक भेजा गया है. अगर आपके पास भी ऐसा कोई मेल आया है, तो फौरन उस लिंक पर जाकर मांगी गई जानकारी और अपना प्रमाण पत्र PDF फॉर्मेट में अपलोड कर दें.

परीक्षा केंद्र पर ले जानी होगी प्रिंटेड कॉपी

सिर्फ ऑनलाइन अपलोड करने से काम नहीं चलेगा. एनटीए ने एक जरूरी शर्त यह भी रखी है कि जो प्रमाण पत्र आप ऑनलाइन अपलोड करेंगे, उसकी एक प्रिंटेड कॉपी आपको परीक्षा वाले दिन अपने साथ सेंटर पर ले जानी होगी. वहां मौजूद अधिकारी आपकी फोटो और पहचान का मिलान करेंगे यह सब इसलिए किया जा रहा है ताकि परीक्षा में कोई फर्जीवाड़ा न हो सके और सिर्फ असली उम्मीदवार ही एग्जाम दे पाएं.

ये भी पढ़ें- उत्तर भारत में भारी कोहरे के बीच विंटर वेकेशन का हुआ ऐलान, जानें कब तक रहेंगी बच्चों के स्कूलों की छुट्टी

कब और कैसे होगी परीक्षा?

अब बात कर लेते हैं सबसे जरूरी सवाल की परीक्षा कब है? जेईई मेन 2026 सेशन-1 की परीक्षाएं 21 जनवरी से 30 जनवरी के बीच आयोजित की जाएंगी. यह परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित होगी.

छात्रों को परीक्षा से कुछ दिन पहले ‘सिटी इंटिमेशन स्लिप’ जारी की जाएगी, जिससे उन्हें यह पता चल जाएगा कि उनका एग्जाम किस शहर में है. यह स्लिप और एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध होंगे. इसे डाउनलोड करने के लिए आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड तैयार रखना होगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read