Bharat Express DD Free Dish

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी: 89.79% छात्र हुए पास, पिछले साल के मुकाबले गिरा ग्राफ; ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट

MSBSHSE ने 2026 की कक्षा 12वीं (HSC) परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस साल का पास प्रतिशत 91.88% से गिरकर 89.79% पर आ गया है. 14 लाख से ज्यादा छात्रों के लिए रिजल्ट लिंक एक्टिव हो गया है. जानें कैसे डाउनलोड करें अपनी प्रोविजनल मार्कशीट.

Maharashtra HSC Result 2026, MSBSHSE, Education Newse

Maharashtra HSC Result 2026: महाराष्ट्र के लाखों छात्रों का इंतेजार अब खत्म हो चुका है. महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने कक्षा 12वीं यानी का रिजल्ट जारी कर दिया है. आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों का ऐलान किया गया, जिसके कुछ ही देर बाद ऑफशियल वैबसाइट पर भी लिंक एक्टिव कर दिया गया था.

कैसा रहा इस साल का रिजल्ट?

रिजल्ट की बात की जाए तो इस बार के आंकड़ें काफी हैरान करने वाले हैं. इस साल यानि 2026 में पास हुए कुल बच्चों का प्रतिशत 89.79% रहा है. अगर इसकी तुलना पिछले साल की बात करें तो 2025 में 91.88% रहा था. देखा जा सकता है कि इस बार सफलता के ग्राफ में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है. हालांकि, छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए विशेषज्ञों का हना है कि कॉम्पिटिशन के दौर में ये स्कोर भी काफी सराहनीय माना जा रहा है.

इस बार बोर्ड ने फिर से पुरानी परंपरा को बरकरार रखते हुए टॉपर्स की कोई आधिकारिक लिस्ट जारी नहीं की है. बोर्ड का मानना है कि इससे छात्रों के बीच गैर-जरूरी मानसिक तनाव पैदा नहीं होता. इसकी जगह स्ट्रीम-वाइज (साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स) प्रदर्शन का डेटा साझा किया गया है.

फरवरी-मार्च में हुई थी अग्निपरीक्षा

आपको बता दें कि इस साल 12वीं कक्षा की परिक्षाएं 10 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चली थीं. करीब 14 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने इस बार अपनी किस्मत आजमाई थी. अब सभी के नतीजे आ चुके हैं और छात्र hscresult.mkcl.org और mahahsscboard.in जैसी आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना रोल नंबर और मां का नाम डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

इसके अलावा अगर वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से रिजल्ट चेक करने में परेशानी हो रही है, तो छात्र DigiLocker का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. आपको बस करना इतना है कि आधार और मोवाइल नंबर की मदद से लॉगिन करें और अपनी डिजिटल मार्कशीट वहीं से तुरंत डॉउनलोड की जा सकती है.

ये भी पढ़ें- 134 अरब SMS अलर्ट और 19 भाषाएं… आज से कैसे बदलेगा भारत का ‘डिजास्टर मैनेजमेंट’? अमित शाह करेंगे शुभारंभ

इन बातों का रखें ध्यान

एक जरूरी बात यह है कि अभी जो मार्कशीट आप ऑनलाइन डाउनलोड करेंगे, वह प्रोविजनल (अस्थाई) होगी. इसका इस्तेमाल आप आगे के एडमिशन के लिए तो कर सकते हैं, लेकिन असली ओरिजिनल मार्कशीट आपको अपने स्कूल या कॉलेज से ही मिलेगी. बोर्ड के नियमों के मुताबिक, पास होने के लिए हर विषय में थ्योरी और प्रैक्टिकल मिलाकर कम से कम 33% अंक लाने जरूरी हैं.

जो छात्र किसी एक या दो विषय में पास नहीं हो पाए हैं, उन्हें निराश होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. बोर्ड जल्द ही ‘सप्लीमेंट्री परीक्षा’ का शेड्यूल जारी करेगा, जिससे उन्हें अपना साल बचाने का एक और मौका मिलेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read