परीक्षा के दौरान बिजली गुल
NEET PG Exam: जयपुर के सीतापुरा स्थित ION डिजिटल जोन iDZ सेंटर में NEET-PG 2026 परीक्षा के दौरान अचानक बिजली चली गई. कंप्यूटर आधारित परीक्षा होने के कारण बिजली गुल होते ही परीक्षा प्रक्रिया प्रभावित हो गई और छात्रों में गुस्सा फैल गया.
311 अभ्यर्थी हुए परेशान
इस सेंटर पर कुल 311 उम्मीदवार परीक्षा देने पहुंचे थे. बिजली बाधित होने के बाद छात्रों ने हंगामा किया और परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए. कई अभ्यर्थियों ने चिंता जताई कि इस घटना से उनके प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है.
दोबारा परीक्षा का ऐलान
पावर फेल होने की वजह से परीक्षा पूरी नहीं हो सकी. प्रभावित छात्रों के लिए अब दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा 5 सितंबर 2026, शनिवार को दोपहर 3 बजे जयपुर में होगी. इसके लिए नया एडमिट कार्ड और वेन्यू की जानकारी अलग से दी जाएगी.
जयपुर में 15 परीक्षा केंद्र
NEET-PG 2026 परीक्षा जयपुर में कुल 15 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है. शहर में लगभग 8370 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कंप्यूटर आधारित माध्यम से ली गई.
पेपर का स्तर आसान से मध्यम
परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने पेपर को आसान से मध्यम स्तर का बताया. अधिकांश सवाल सामान्य स्तर के रहे. हालांकि, कुछ केंद्रों पर गर्मी और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन को लेकर भी शिकायतें सामने आईं.
बायोमेट्रिक में दिक्कत
कई उम्मीदवारों के बायोमेट्रिक स्कैन काम नहीं कर रहे थे. ऐसे में उनकी पहचान फेस रिकग्निशन के जरिए की गई. परीक्षा पूरी होने के बाद छात्रों ने गर्मी की समस्या पर भी नाराजगी जताई.
ये भी पढ़ें-Explainer: बादल, ग्लेशियर या कंक्रीट.. क्या है फ्लैश फ्लड? इतिहास की 3 त्रासदियों से समझिए इसका A To Z
परीक्षा व्यवस्था पर सवाल
सीतापुरा केंद्र पर बिजली गुल होने की घटना ने परीक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. छात्रों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसी तकनीकी गड़बड़ियों से बचने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

