Urdu Conclave 2026

October Exam Calender 2025: Odisha ARI 2025 से SSC JE 2025 परीक्षा तक…जानिए अक्टूबर में कौन से होंगे प्रतियोगी एग्जाम? यहां देखें लिस्ट

October Exam Calender 2025: सितंबर का महीना खत्म होते ही अक्टूबर की शुरुआत प्रतियोगी छात्रों के लिए बेहद खास होने वाली है. इस महीने देशभर में कई बड़ी परीक्षाएं और भर्तियां आयोजित की जा रही हैं.

October Exam Calender 2025

October Exam Calender 2025: सितंबर खत्म होने को है और अक्टूबर की शुरुआत होने वाली है. ऐसे में प्रतियोगी परीक्षाओं की भीड़ बढ़ने वाली है. देशभर के कई राज्यों और विभागों में सरकारी भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं. उम्मीदवार इस महीने अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे सकते हैं. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं अक्टूबर में कौन-कौन से प्रतियोगी एग्जाम होने वाले हैं.

LIC AAO 2025

LIC AAO भर्ती 2025 की प्रारंभिक परीक्षा 3 अक्टूबर 2025 को होगी. एडमिट कार्ड LIC की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है.

SIDBI Grade A&B Recruitment 2025

SIDBI ग्रेड ए भर्ती परीक्षा का ऑनलाइन चरण 4 अक्टूबर 2025 को आयोजित होगा. उम्मीदवार अपना कॉल लेटर ibpsonline.ibps.in से प्राप्त कर सकते हैं.

Odisha Police SI Recruitment 2025

ओडिशा SI परीक्षा 4 और 5 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी. कुल 933 पदों पर भर्ती के लिए प्रोविजनल हॉल टिकट oprb-recruitment.com से डाउनलोड किए जा सकते हैं.

MGVCL JE Recruitment 2025

MGVCL जूनियर इंजीनियर भर्ती की टियर-2 परीक्षा 7 अक्टूबर 2025 को होगी.

OSSSC ICDS Supervisor Recruitment 2024

OSSSC ICDS पर्यवेक्षक परीक्षा 8 अक्टूबर से नवंबर के तीसरे सप्ताह तक आयोजित की जाएगी.

Odisha RI & ARI Recruitment 2025

ओडिशा RI प्रारंभिक परीक्षा 8 अक्टूबर 2025 से CBRM मोड में आयोजित होगी. OSSSC सहायक राजस्व निरीक्षक परीक्षा 8 अक्टूबर से नवंबर के तीसरे सप्ताह तक आयोजित की जाएगी.

IBPS Clerk 2025

IBPS क्लर्क भर्ती 2025 की प्रारंभिक परीक्षा 4, 5 और 11 अक्टूबर 2025 को होगी.

MP TET Varg 3 Exam 2025

MPTET वर्ग 3 परीक्षा 9 अक्टूबर 2025 को दो पालियों में आयोजित होगी.

Patna High Court District Judge Recruitment 2025

पटना हाई कोर्ट जिला न्यायाधीश मुख्य परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को 10% कोटे के अंतर्गत आयोजित होगी.

RPSC AAO Recruitment 2025

RPSC एएओ परीक्षा 13 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी. कुल 125 पदों के लिए आवेदन स्वीकार किए गए हैं.

RRB NTPC 2025 Recruitment

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2025 के तहत 8850 पदों पर भर्ती होगी. ऑनलाइन आवेदन 21 अक्टूबर 2025 से 27 नवंबर 2025 तक खुलेंगे.

SSC JE & Stenographer Exam 2025

SSC JE 2025 में 1731 पदों पर भर्ती होगी. SSC स्टेनोग्राफर परीक्षा 2025 की आंसर की ssc.gov.in पर जारी कर दी गई है.

तैयारी के लिए सुझाव

अक्टूबर के इन सभी महत्वपूर्ण परीक्षाओं के लिए उम्मीदवार अपनी पढ़ाई के अंतिम चरण पर ध्यान दें. एडमिट कार्ड समय से डाउनलोड करें और परीक्षा से पहले पर्याप्त अभ्यास करें.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read