(AI IMAGE)
UPSC Mains Result 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार लंबे समय से इस रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे. सफल अभ्यर्थियों को अब अगले चरण यानी इंटरव्यू (पर्सनालिटी टेस्ट) के लिए आमंत्रित किया जाएगा.
यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. मुख्य परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को 11 नवंबर से 25 नवंबर 2026 के बीच इंटरव्यू के लिए डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (DAF) भरना होगा. उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट.
परिणाम घोषित, अब इंटरव्यू की बारी
यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा में सफल रहे उम्मीदवारों को जल्द ही इंटरव्यू के लिए बुलावा भेजा जाएगा. आयोग की ओर से फिलहाल इंटरव्यू की आधिकारिक तारीखों की घोषणा नहीं की गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तिथियों से जुड़े ताजा अपडेट के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें.
11 नवंबर से भरा जाएगा DAF फॉर्म
मुख्य परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल होने के लिए डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (DAF) भरना अनिवार्य होगा. यूपीएससी की अधिसूचना के अनुसार, DAF फॉर्म भरने की प्रक्रिया 11 नवंबर 2026 से शुरू होगी. अभ्यर्थियों के पास अपनी जरूरी जानकारियां दर्ज कर फॉर्म जमा करने के लिए 25 नवंबर 2026 तक का समय होगा.
इन आसान स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आसानी से अपना रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए Written Results सेक्शन पर क्लिक करें.
- इसके बाद Civil Services (Main) Examination, 2026 के लिंक का चयन करें.
- आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट की पीडीएफ खुल जाएगी, जिसमें आप अपना रोल नंबर सर्च कर सकते हैं.
- भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट पीडीएफ का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



