पश्चिम बंगाल शिक्षक पात्रता परीक्षा (WBTET) 2023 का परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया गया है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना स्कोरकार्ड PDF wbbpe.wb.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. WBTET 2023 परीक्षा 24 दिसंबर 2023 को आयोजित की गई थी. पश्चिम बंगाल प्राइमरी एजुकेशन बोर्ड ने परिणाम के साथ-साथ अंतिम उत्तर कुंजी भी प्रकाशित कर दी है. उम्मीदवार इसकी मदद से अपने अंको की गणना भी कर सकते हैं. बोर्ड ने यह भी बताया कि जैसे ही टीईटी परिणाम घोषित होंगे, प्राइमरी शिक्षक भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी.
WBTET 2023 स्कोरकार्ड PDF डाउनलोड करने के लिए आवश्यक विवरण:
- उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके लॉगिन करना होगा
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ- wbbpe.wb.gov.in
- WBTET मार्कशीट 2025 PDF लिंक पर क्लिक करें
- लॉगिन विवरण दर्ज करें- रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और जन्मतिथि
- स्क्रीन पर WBTET मार्कशीट 2025 PDF दिखाई देगी
- इसे डाउनलोड करें और हार्ड कॉपी निकाल लें
- WBTET मार्कशीट 2025 PDF में शामिल जानकारी
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- कुल अंक
- पास/ फेल स्थिति
- रैंक
- अन्य महत्वपूर्ण विवरण
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कोरकार्ड का सुरक्षित रूप से प्रिंट निकाल लें और भविष्य के लिए रख लें.
इसे भी पढ़ें: NEET UG Counselling 2025: राउंड-3 काउंसलिंग के लिए इस तारीख से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, यहां चेक करें पूरा शेड्यूल
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


