Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

West Bengal Election 2026: बंगाल को बांग्लादेश बनने से रोकने के लिए भाजपा के लिए करें मतदान- आचार्य प्रमोद कृष्णम की अपील

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि बंगाल इस समय ज्वार-भाटा की तरह उछल रहा है. मुझे लगता है कि परिवर्तन संसार का नियम है और यह एक सच्चाई है. बंगाल में भी परिवर्तन होगा और यह राज्य के भविष्य के लिए बेहद जरूरी है.

Acharya Pramod Krishnam
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

जाने माने आध्यात्मिक गुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि असम हो या पश्चिम बंगाल, दोनों राज्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू चल रहा है. उन्होंने दावा किया कि बंगाल में भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है.

संभल में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि असम के विधानसभा चुनाव हों या बंगाल के, दोनों जगह पीएम मोदी का जादू चल रहा है. बंगाल में यह जादू 29 अप्रैल को भी जारी रहेगा. उन्होंने वोटरों से अपील की कि अगर वे प्रदेश को बांग्लादेश बनने से रोकना चाहते हैं, तो नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व पर भरोसा करते हुए भाजपा को वोट दें.

बंगाल ज्वार-भाटा की तरह उछल रहा

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि बंगाल इस समय ज्वार-भाटा की तरह उछल रहा है. मुझे लगता है कि परिवर्तन संसार का नियम है और यह एक सच्चाई है. बंगाल में भी परिवर्तन होगा और यह राज्य के भविष्य के लिए बेहद जरूरी है.

दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भारी बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है, क्योंकि वहां की जनता ने इस बार बदलाव का मन बना लिया है. टीएमसी की सरकार ने वहां की जनता को धोखा देने का काम किया. टीएमसी ने बंगाल को विकास से पीछे रखा. अब जब बंगाल बदलाव के राह पर बढ़ रहा है तो टीएमसी घबरा गई है. बंगाल की जनता ने नारा दिया है कि 4 मई को ममता गई. पीएम मोदी के नेतृत्व के साथ बंगाल की जनता है और वहां पर जनता कमल खिलाने जा रही है.

142 सीटों पर बुधवार को मतदान

दूसरे चरण के तहत बंगाल की 142 विधानसभा सीटों पर बुधवार को मतदान होना है. पहले चरण की 152 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान हुआ.

चुनाव आयोग के अनुसार 90 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ. पहले चरण के बंपर वोटिंग को देखते हुए उम्मीद लगाई जा रही है कि दूसरे चरण में भी बंपर वोटिंग होगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital