Bharat Express DD Free Dish

शहाबुद्दीन का शूटर अब बनेगा विधायक! पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड के आरोपी मोहम्मद कैफ को दिया AIMIM का टिकट

Mohammad Kaif AIMIM Candidate Siwan: असदुद्दीन ओवैसी ने सिवान विधानसभा सीट से शहाबुद्दीन के शॉर्ट शूटर रहे मोहम्मद कैफ ऊर्फ बंटी को अपना प्रत्याशी बनाया है. ये मोहम्मद कैफ वहीं व्यक्ति है जिसपर 2016 में पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या करने का आरोप है.

Mohammad Kaif AIMIM Candidate Siwan

Mohammad Kaif AIMIM Candidate

Mohammad Kaif AIMIM Candidate Siwan: बिहार विधानसभा चुनाव अब दिलचस्प होता जा रहा है. राजनीतिक बिसात पर सभी दल अपने-अपने मोहरे चला रहे हैं. इसी बीच AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ऐसी चाल चली है कि बिहार की राजनीति में चर्चा गर्म हो गई. लोग ओवैसी पर हत्यारे को टिकट देने के आरोप लगा रहे हैं.

इस विधानसभा चुनाव में माफियाओं, बाहुबलियों और क्रिमिनलों की चांदी हो रही है. सभी पार्टियां ज्यादा से ज्यादा आपराधिक छवि वाले व्यक्तियों को टिकट दे रही हैं. चाहे वो महागठबंधन का खेमा हो या एनडीए का, कोई भी संगठन इन्हें टिकट देने से गुरेज नहीं कर रहा है. अब असदुद्दीन ओवैसी ने इस चुनावी शतरंज में ऐसा मोहरा फेंका है कि चारों तरफ चर्चाएं होने लगी.

AIMIM ने बनाया अपना प्रत्याशी

असदुद्दीन ओवैसी ने सिवान विधानसभा सीट से शहाबुद्दीन के शॉर्ट शूटर रहे मोहम्मद कैफ ऊर्फ बंटी को अपना प्रत्याशी बनाया है. ये मोहम्मद कैफ वहीं व्यक्ति है जिसपर 2016 में पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या करने का आरोप है.

2016 में हुई थी पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या

दरअसल 2016 में बीजेपी से अलग होकर जदयू ने राजद और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई थी. उस समय भागलपुर जेल से रिहा होकर दिवंगत बाहुबली और राजद नेता शहाबुद्दीन सिवान पहुंचे थे. उस समय तक बिहार में एक समाचार पत्र के पत्रकार राजदेव रंजन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. तब विपक्ष में बैठी बीजेपी ने राजद और जदयू पर हमला बोलते हुए एक बार फिर से जंगलराज को वापस लाने को मुद्दा बनाया था.

राजदेव रंजन हत्याकांड में मोहम्मद कैफ है आरोपी

इस मामले में सिवान पुलिस ने मोहम्मद शहाबुद्दीन और उनके शॉर्प शूटर मोहम्मद कैफ को आरोपी बनाते हुए केस दर्ज किया था. थाने में दर्ज केस के मुताबिक शहाबुद्दीन के कहने पर मोहम्मद कैफ ने राजदेव रंजन की हत्या की थी.

ये भी पढ़ें- मोकामा में बाहुबलियों की टक्कर! JDU के अनंत सिंह ने सूरजभान सिंह को दी खुली चुनौती, ‘हर बार हारे हैं, अब भी हारेंगे’

लालू फैमिली ने नहीं दिया कैफ को भाव

शहाबुद्दीन की मौत के बाद मोहम्मद कैफ ने लालू प्रसाद यादव के परिवार के नजदीक जाने की ऐड़ी-चोटी जोर लगाई थी. उसकी तेजस्वी और तेज प्रताप के साथ फोटो गाहे-बगाहे वायरल होती रहती थी. तब लालू फैमिली ने उसे कोई भाव नहीं दिया.

अब AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हत्यारोपी मोहम्मद कैफ को टिकट देकर सिवान की राजनीति को गर्मा दिया है. बता दें कि, सिवान के रघुनाथपुर सीट से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को अपना प्रत्याशी बनाया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read