Bharat Express DD Free Dish

राहुल गांधी जितना ज्यादा प्रचार करेंगे, बिहार में बीजेपी के उतने ही वोट बढ़ेंगे: गृह मंत्री अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि राहुल के बयानों का नुकसान कांग्रेस को ही उठाना पड़ेगा. अय्यर से सोनिया गांधी तक जब-जब पीएम मोदी के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया गया, तब-तब भाजपा की जीत और मजबूती से हुई है.

Amit Shah
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 6 नवंबर को मतदान होने जा रहा है. इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार विधानसभा चुनाव के संदर्भ में आमजन के समक्ष कई बातें कहीं. उन्‍होंने कहा कि एनडीए सरकार आमजन की इच्‍छाओं को पूरा करेगी. इस बार सभी लोग एनडीए के पक्ष में अपना समर्थन दें.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक रैली में भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए 160 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी. उन्होंने विपक्ष पर घुसपैठियों को बचाने का आरोप लगाया और बिहार के विकास की बात की.

उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह घुसपैठिए नहीं, बल्कि बिहार के युवा तय करेंगे.

उन्होंने कांग्रेस के सिपहसालार राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा, “राहुल गांधी जितना प्रचार करेंगे, बिहार में बीजेपी के वोट उतने बढ़ेंगे.”

अमित शाह ने कहा कि बिहार में स्थिति एनडीए के पक्ष में बेहद अनुकूल है और गठबंधन 160 से ज्यादा सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल करेगा.

नई सरकार बनने के बाद एनडीए सूक्ष्म उद्योग, ग्रामीण उद्योग और कृषि आधारित स्व-रोजगार को बढ़ावा देने के लिए एक विस्तृत योजना तैयार करेगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read