Election 2026 Voting
Election 2026 Voting: आज देश के तीन राज्यों असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई. तीनों राज्यों में इस बार बंपर वोटिंग देखने को मिली. चुनाव आयोग के अनुसार शाम 7 बजे तक असम में 85.2 प्रतिशत, केरलम में 77.7 प्रतिशत और पुडुचेरी में 89.5 प्रतिशत वोटिंग हुई.
चुनाव आयोग की रिपोर्ट के अनुसार इस बार असम में पिछली बार के मुकाबले अधिक मतदान हुआ. साल 2021 के विधानसभा चुनाव में जहां 82.2 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. वहीं इस साल यह बढ़कर 85.2 प्रतिशत हो गई.
पुडुचेरी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
वहीं पुडुचेरी के मतदाताओं ने साल 2026 में वोटिंग के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये. इस बार पुडुचेरी में 89.5 प्रतिशत मतदान हुआ. साल 2021 के विधानसभा चुनाव में यह आंकड़ा 83.3 प्रतिशत था. इस लिहाज से इस चुनाव में पुडुचेरी 7.4 प्रतिशत अधिक मतदान देखने को मिला.
जहां असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी देखने को मिली. वहीं केरलम में यह मामला थोड़ा अलग दिखा. शाम 7 बजे तक केरलम में इस बार 77.7 प्रतिशत वोटिंग हुई. जो कि साल 2021 के 77.9 प्रतिशत के मुकाबले कम है. हालांकि अंतिम आंकड़े आने फिलहाल बाकी हैं.
पहले मुसलमान डालते थे ज्यादा वोट
असम में बंपर वोटिंग पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा गदगद दिखे. वो इस बार जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार हैं. उन्होंने कहा कि पहले बांग्लादेशी मूल के मुसलमानों का वोट प्रतिशत 95 से 96 प्रतिशत होता था, लेकिन असमिया समाज का सिर्फ 75 से 76 प्रतिशत होता था. इस बार स्थिति अलग है.
ये भी पढ़ें- अब जुबान पर होनी चाहिए मराठी! ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए आई नई आफत, मराठी टेस्ट बना ‘परमिट की चाबी’
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इस बार सभी समाजों ने मतदान में बढ़चढ़कर भाग लिया. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में अगर एनडीए ट्रिपल डिजिट तक पहुंचती है तो मुझे हैरानी नहीं होगी. हालांकि चुनाव रिजल्ट से पहले ही बहुत कुछ बोलना सही नहीं है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





