Urdu Conclave 2026

Assembly Election 2026 Results Live: तमिलनाडु में थालापति विजय की TVK सबसे बड़ी पार्टी, केरल और पुडुचेरी में क्या है हाल?

तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में आज लोकतंत्र का सबसे बड़ा फैसला होने जा रहा है. Bharatexpress.com पर देखें केरल, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे.

Assembly Election 2026 Results: तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद वोटों की गिनती शुरू हो गई है. सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी और उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) से डाले गए मतों की गिनती की जाएगी.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हो सके. चुनाव आयोग ने सभी केंद्रों को हाई-सिक्योरिटी ज़ोन घोषित किया है और केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है.

ये भी पढ़ें-बंगाल में रिजल्ट से पहले बवाल! CM ममता के सीट पर मतगणना से पहले TMC-BJP में भिड़ंत

नतीजों का महत्व

दो राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में सत्ता का फैसला आज के नतीजों से होगा. शुरुआती रुझान कुछ ही घंटों में सामने आने लगेंगे, जबकि अंतिम परिणाम चुनाव आयोग की आधिकारिक घोषणा के बाद ही तय होंगे.

Bharatexpress.com पर आप इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से तेज और सटीक नतीजे देख सकते हैं. हमारी टीम मतगणना केंद्रों से पल-पल की फीड्स और रुझान आप तक पहुंचा रही है. सीट-वार विश्लेषण, दिग्गजों की हार-जीत और पार्टियों के वोट शेयर से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read