Urdu Conclave 2026

ब्राह्मण से आदिवासी तक… BJP ने साधा जातिगत समीकरण, सुवेंदु सरकार में शपथ लेने वाले पांच पंच कौन-कौन?

Bengal BJP Oath Ceremony: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की शानदार जीत के बाद भव्य शपथ ग्रहण समारोह हुआ. सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निशीथ प्रमाणिक ने भी मंत्री पद की शपथ ली. नई सरकार में अलग-अलग समाज का प्रतिनिधित्व दिखा.

Bengal BJP Oath Ceremony: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद शनिवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शानदार शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ. इस मौके पर सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राज्य में नई सरकार की शुरुआत की. नई सरकार में ब्राह्मण, महिला, मतुआ और आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्व दिखा.

विविधता से भरी नई टीम

सुवेंदु अधिकारी के साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया और खुदीराम टुडू ने भी मंत्री पद की शपथ ली. इस तरह नई सरकार में ब्राह्मण, महिला, मतुआ और आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्व साफ दिखाई दिया.

सुवेंदु अधिकारी का सफर

सुवेंदु अधिकारी कभी ममता बनर्जी के करीबी रहे और टीएमसी में सक्रिय थे. बाद में उन्होंने बीजेपी का दामन थामा और दो बार ममता को उनके गढ़ में हराकर बड़ा राजनीतिक उलटफेर किया. अब वे मुख्यमंत्री पद संभाल रहे हैं.

दिलीप घोष की भूमिका

शपथ लेने वालों में दिलीप घोष भी शामिल रहे. वे लंबे समय से बंगाल में बीजेपी का मजबूत चेहरा रहे हैं. खड़गपुर सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे और अब मंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे.

अग्निमित्रा पॉल का उदय

फैशन डिजाइनिंग से राजनीति में आईं अग्निमित्रा पॉल ने भी मंत्री पद की शपथ ली. आसनसोल दक्षिण से विधायक बनीं पॉल बंगाल में महिला नेतृत्व का मजबूत चेहरा मानी जाती हैं.

अशोक कीर्तनिया और मतुआ समाज

बनगांव उत्तर से विधायक अशोक कीर्तनिया ने भी शपथ ली. वे मतुआ समुदाय के कल्याण के लिए सक्रिय हैं और लगातार दो बार विधायक चुने गए हैं.

आदिवासी चेहरा खुदीराम टुडू

रानीबांध से पहली बार विधायक बने क्षुदीराम टुडू भी मंत्री बने. पेशे से शिक्षक रहे टुडू आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं और अब सरकार में उनकी अहम भूमिका होगी.

ये भी पढ़ें-बंगाल में बीजेपी सरकार की शुरुआत, सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

निशीथ प्रमाणिक का योगदान

कूचबिहार से सांसद रहे निशीथ प्रमाणिक ने भी मंत्री पद की शपथ ली. पहले टीएमसी से राजनीति शुरू करने वाले प्रमाणिक 2019 में बीजेपी में आए और अब विधानसभा में जीत दर्ज कर मंत्री बने हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read