Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bihar Election 2025: पटना साहिब में मत्था टेकने पर हरदीप सिंह पुरी ने जताया प्रधानमंत्री मोदी का आभार

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच रविवार को चुनाव प्रचार और रोड शो के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना साहिब में मत्था टेका. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसके लिए पीएम मोदी का आभार जताया है.

Edited by Vaibhav Gupta

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच रविवार को चुनाव प्रचार और रोड शो के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना साहिब में मत्था टेका. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसके लिए पीएम मोदी का आभार जताया है.

मंत्री हरदीप सिंह जताया आभार

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि समूह सिख संगत की ओर से आपको सत श्री अकाल, हार्दिक धन्यवाद, और आभार. आपकी यह गरिमामयी उपस्थिति वैश्विक सिख संगत को अपार चढ़दी कला प्रदान करेगी.

उन्होंने कहा कि पवित्र जोड़े साहिब के पटना साहिब में विराजमान होते ही, पूरी विनम्रता और श्रद्धाभाव से आपका उनके साक्षात् दर्शन करना सिख परंपरा, गुरु साहिबान की शिक्षाओं और हमारी विरासत के प्रति आपके गहरे आदर और सम्मान भाव को दर्शाता है.

‘राजा और रंक’ सब एक संग…

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संगत ने पटना साहिब में देश के प्रधानमंत्री को ही नहीं, बल्कि एक सेवक को गुरु महाराज जी के चरणों में समर्पित देखा, जो सिख इतिहास की उस परंपरा को जीवंत करता है जिसमें ‘राजा और रंक’ सब एक संग, गुरु के चरणों में समान रूप से झुकते हैं.

उन्होंने कहा कि देश-विदेश की सिख संगत सदैव उन कार्यों को भी याद रखेगी जो आपने देशभर में सिख धरोहरों, पवित्र गुरुद्वारों और सिख समुदाय की सेवा के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण रखते हुए किए हैं. ‘सेवा भावना’ के साथ ये कार्य पूरे सिख समुदाय के हृदय में विशेष स्थान रखते हैं. इस दिशा में उठाए गए आपके कदमों ने समूचे देश को ‘सरबत दा भला’ के संदेश से जोड़ा. वाहेगुरु जी की कृपा सदैव आप पर बनी रहे, आप यूं ही गुरु साहिबान की शिक्षाओं के अनुरूप देश और मानवता की सेवा में लगे रहें.

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और माता साहिब कौर जी के पवित्र जोड़े साहिब के दर्शन किए. वे दिव्य गुरु चरण यात्रा के बाद पटना आए हैं, जिसमें सभी वर्गों के लोग शामिल हुए थे. लोगों से पटना आकर उनके दर्शन करने का आग्रह करता हूं.

ये भी पढें: दिल्ली सरकार का पॉल्यूशन से निपटने के लिए सख्त एक्शन प्लान, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों और इंडस्ट्रीज पर सख्त कार्रवाई

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital