Bharat Express DD Free Dish

1,2,3…और राहुल गांधी ने भरे पानी में लगा दी छलांग; नेता प्रतिपक्ष को तालाब में क्यों कूदना पड़ा?

Bihar Elections 2025: चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने बेगूसराय में मछुआरों के साथ तालाब में उतरकर मछली पकड़ी. कांग्रेस ने वीडियो शेयर किया.

RAHUL GANDHI

Rahul Gandhi Bihar Rally: विधानसभा चुनाव के के पहले चरण के मतदान में अब कुछ ही दिन बचे हैं और सभी पार्टियों के बड़े नेता प्रचार में जुटे हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रविवार को बेगुसराय पहुंचे जहां उन्होंने एक चुनावी रैली को संबोधित किया लेकिन इस बार उनका अंदाज कुछ अलग ही देखने को मिला.

स्थानीय मछुआरों से मुलाकात

राहुल गांधी ने प्रचार के दौरान मछली पकड़ रहे वहां के स्थानीय मछुआरों से मुलाकात की और तालाब में छलांग लगाकर उनके साथ मछली पकड़ने की पारंपरिक प्रक्रिया में हिस्सा लिया. उनके साथ VIP पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार भी तालाब में उतरे. तीनों नेताओं ने ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याएं भी सुनीं.

लोगों में खुशी की लहर

राहुल गांधी को तालाब में मछली पकड़ते देख वहां मौजूद लोग काफी खुश हो गए. लोगों ने तालियां बजाई, नारें लगाए और कहा कि ऐसा नजारा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था. गांव के लोगों ने आगे कहा कि कोई भी बड़ा नेता इस तरह हमारी परंपरा को अपनाए, यह हमारे लिए गर्व की बात है.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. पार्टि ने बताया कि राहुल गांधी ने मछुआरा साथियों से उनके काम से जुड़ी परेशानियों पर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने मछुआरा समुदाय के लिए महागठबंधन की योजनाओं का भी जिक्र किया.

ये भी पढ़ें- NDA का ‘ईमानदार घोषणापत्र’ Vs ‘जंगलराज’ का छल! पीएम मोदी का ‘जंगलाज’ पर बड़ा प्रहार

महागठबंधन का वादा

महागठबंधन ने वादा किया है कि लीन पीरियड यानी तीन माह के दौरान मछुआरा परिवारों को पांच हजार की सहायाता राशि दी जाएगी. साथ ही मछली पालन बीमा योजना, बाजार उपलब्ध, हर प्रखंड में मछली बाजार और ट्रेनिंग सेंटर की व्यवस्था की जाएगी. नदियों और तालाबों के पुनर्जीवन के लिए जलाशय नीति लाई जाएगी और परंपरागत मछुआरों को प्राथमिकता दी जाएगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read