Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Haryana:बागियों पर बीजेपी का बड़ा एक्शन, निर्दलीय चुनाव लड़ रहे 8 नेताओं को पार्टी ने छह साल के लिए किया निष्कासित

उम्मीदवारों के नामों का ऐलान होने के बाद से टिकट न मिलने की वजह से बीजेपी के तमाम नेता नाराज चल रहे थे, इन नेताओं ने बाद में निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था.

BJP

सांकेतिक तस्वीर.

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है. 5 अक्टूबर को राज्य की सभी 90 सीटों पर मतदान होगा. इसी बीच बीजेपी ने पार्टी से बगावत करने वाले नेताओं पर सख्त कार्रवाई की है. भाजपा ने निर्दलीय चुनाव लड़ रहे 8 नेताओं को पार्टी से 6 साल के के लिए निष्कासित कर दिया है.

इन नेताओं पर हुई कार्रवाई

जिन नेताओं पर कार्रवाई की गई है, उनमें रानियां विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पूर्व बिजली मंत्री रणजीत सिंह अंसध सीट से जिलेराम शर्मा, लाडवा से संदीप गर्ग, सफीदों से बच्चन सिंह आर्य, गन्नौर से देवेंद्र कादयान, महम से राधा अहलावत को बाहर किया गया है. गुरुग्राम से नवीन गोयल और हथीन से केहरसिंह रावत को भी पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित किया है.

बता दें कि उम्मीदवारों के नामों का ऐलान होने के बाद से टिकट न मिलने की वजह से बीजेपी के तमाम नेता नाराज चल रहे थे, इन नेताओं ने बाद में निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital