Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कश्मीर में गुपकार अलायंस अब बीते जमाने की बात, अनंतनाग से चुनाव लड़ेंगी पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती

पीडीपी नेता महबूबा मुफ़्ती ने रविवार को कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि गुपकार अलायंस में शामिल नेशनल कॉन्फ्रेंस ने उनसे सलाह किए बिना अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए. इससे पीडीपी के कार्यकर्ता काफी नाराज हैं. ऐसे में अब हम नेशनल काॅन्फ्रेंस को अपनी ताकत दिखाएंगे.

Mehbooba Mufti will contest election from Anantnag

अनंतनाग से चुनाव लड़ेंगी पूर्व सीएम महबूबा.

Mehbooba Mufti will contest election from Anantnag: लोकसभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण का मतदान 19 अप्रैल को होना है. इस बीच सभी दल उम्मीदवारों के नाम तय करने में जुटे हैं. इंडिया अलायंस में शामिल जम्मू-कश्मीर की पीडीपी ने कश्मीर की 3 सीटों पर रविवार को उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया. ऐसे में 2019 में बना गुपकार अलायंस अब पूरी तरह खत्म हो गया है.

गुपकार अलायंस में शामिल के दोनों प्रमुख दल पीडीपी और नेशनल काॅन्फ्रेंस ने कश्मीर की 3 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. पीडीपी ने रविवार को अनंतनाग-राजौरी से महबूबा मुफ्ती, श्रीनगर से मोहम्मद वहीद पारा और बारामूला सीट से बयाज अहमद भट्ट को चुनावी मैदान में उतारा है.

महबूबा मुफ्ती ने रविवार को कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि नेशनल काॅन्फ्रेंस ने उनसे सलाह किए बिना अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए. इससे पीडीपी के कार्यकर्ता काफी नाराज हैं. ऐसे में अब हम नेशनल काॅन्फ्रेंस को अपनी ताकत दिखाएंगे. महबूबा ने राजौरी-अनंतनाग के लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि वह पीडीपी को मजबूत करें और जम्मू-कश्मीर के मुद्दों को संसद में उठाने का अवसर दें.

अनंतनाग से चुनाव मैदान में उतरीं पूर्व सीएम

बता दें कि अनंतनाग-राजौरी सीट से कांग्रेस से अलग होकर नई पार्टी बना चुके गुलाब नबी आजाद भी मैदान में हैं. वहीं इस सीट से नेशनल काॅन्फ्रेंस ने मियां अल्ताफ को प्रत्याशी बनाया है. उम्मीदवारों के ऐलान के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुफ़्ती ने कहा कि एनसी ने हमारे लिए उम्मीदवार खड़ा करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं छोड़ा. उन्होंने कहा कि जब इंडिया की बैठक हुई तो मुंबई में मैंने कहा था फारूख अब्दुल्ला हमारे वरिष्ठ नेता हैं. वह सीट शेयरिंग को लेकर निर्णय लेंगे.

वोट के जरिए आवाज उठाएंगे- उमर अब्दुल्ला

वहीं राज्य के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि लोग इस चुनाव में सोच-समझकर वोट करेंगे. उन्होंने आर्टिकल 370 के संदर्भ में कहा कि फैसला मतदाता को करना है. जिस तरह हमें धोखा दिया गया और अपमानित किया गया वह स्वीकार्य नहीं है. किसी और तरीके से नहीं तो कम से कम हमें वोट के जरिए अपनी आवाज उठानी चाहिए.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital