Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

जेडीयू ने 16 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, दो मौजूदा सांसदों का कटा टिकट, लवली आनंद को शिवहर से उतारा

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में जेडीयू ने 16 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें दो मौजूदा सांसदों के टिकट कट गए हैं.

Nitish Kumar

सीएम नीतीश कुमार. (फाइल फोटो)

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में जेडीयू ने 16 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें दो मौजूदा सांसदों के टिकट कट गए हैं. इनकी जगह पर नीतीश कुमार ने नए चेहरों पर भरोसा जताया है. जेडीयू ने सीतामढ़ी से मौजूदा जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू और सिवान से सांसद कविता सिंह को इस बार टिकट नहीं दिया है.

लक्ष्मी कुशवाहा को टिकट मिला

JDU के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. सीतामढ़ी से मौजूदा सांसद का टिकट काटकर विधान परिषद के अध्यक्ष देवेश चंद्र ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है जबकि सीवान सीट पर विजय लक्ष्मी कुशवाहा को टिकट मिला है, जो एक दिन पहले अपने पति रमेश सिंह कुशवाहा के साथ जनता दल यूनाइटेड में शामिल हुई थीं.

लवली आनंद को शिवहर सीट से उतारा

रमेश कुशवाहा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष थे. वहीं पिछले दिनों राष्ट्रीय जनता दल छोड़कर JDU में शामिल हुईं लवली आनंद को शिवहर से टिकट दिया गया है. लवली आनंद पूर्व सांसद और बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी हैं. लवली आनंद को बीजेपी की मौजूदा सांसद रमा देवी की सीट से टिकट मिला है. ऐसे में माना जा रहा है कि रमा देवी का टिकट भी अब कट गया है.

यह भी पढ़ें- बसपा ने जारी की 16 प्रत्याशियों की लिस्ट, सहारनपुर से माजिद अली और अमरोहा से मुदाहिद हुसैन उतारा

सुनील कुमार पिंटू ने की थी बयानबाजी

बता दें कि पिछले साल दिसंबर में जब तीन राज्यों में बीजेपी की भारी जीत के बाद जब सीतामढ़ी सांसद सुनील कुमार पिंटू ने पीएम मोदी को लेकर बीजेपी के पक्ष में बयान दिया था. तभी इस बात की तस्वीर साफ हो गई थी कि आगामी लोकसभा चुनाव में पिंटू का टिकट जेडीयू काट सकती है. उस समय जेडीयू महागठबंधन का हिस्सा था. सुनील कुमार पिंटू की इस बयानबाजी से सीएम नीतीश कुमार भी नाराज हुए थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital