Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

तमिलनाडु की राजनीति के राइजिंग स्टार हैं के अन्नामलाई, क्या भाजपा को दिला पाएंगे सीटों की संजीवनी?

K Annamalai is rising star of Tamil Nadu politics: के अन्नामलाई तमिलनाडु में भाजपा के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं. ऐसे में भाजपा का वोट परसेंटेज तो बढ़ना तय है लेकिन क्या यह सीटों में कन्वर्ट हो पाएगा?

K Annamalai is rising star of Tamil Nadu politics

पीएम मोदी के साथ के अन्नामलाई.

K Annamalai is rising star of Tamil Nadu politics: चुनाव आयोग शनिवार दोपहर 3 बजे लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने वाला है. इससे ठीक एक दिन पहले पीएम मोदी तमिलनाडु के कन्याकुमारी पहुंचे. यहां उन्होंने विवेकानंद काॅलेज ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उनके साथ तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष के अन्नामलाई भी मौजूद रहे. इस दौरान मंच पर पीएम मोदी अन्नामलाई को कुछ कहते नजर आए. वहीं अन्नामलाई भी मुंह पर हाथ रखकर उन्हें कुछ कह रहे थे. दोनों के बीच क्या बातचीत हुई इसका तो अंदाजा नहीं है लेकिन बिहार में चिराग पासवान की तरह वे तमिलनाडु में पीएम मोदी के हनुमान बन गए हैं. इससे पहले पीएम ने तिरुपुर में अन्नामलाई की पीठ थपथपाते हुए उनकी तारीफ की थी.

आईपीएस की नौकरी से वीआरएस लेकर राजनेता बने अन्नामलाई तमिलनाडु में भाजपा के लिए संजीवनी की तरह काम कर रहे हैं. उन्होंने 39 लोकसभा और 234 विधानसभाओं में मेरी भूमि मेरे लोग यात्रा के जरिए भाजपा को तमिलनाडु में घर-घर पहुंचाने का काम किया है. इस दौरान उन्होंने करीब 10 किलोमीटर की पद यात्रा की. भाजपा की तमिलनाडु में छवि हिंदू और हिंदी समर्थक की रही है. आजादी के बाद कांग्रेस और पेरियार स्थानीय लोगों के मन में यह छवि बनाने में कामयाब रहे कि भाजपा हिंदी थोप रही है. ऐसे में वहां के लोगों ने भी राष्ट्रीय दलों की बजाय क्षेत्रीय दलों को प्राथमिकता दी.

युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं अन्नामलाई

भाजपा को तमिलनाडु में पिछले लोकसभा चुनाव में 3.6 प्रतिशत वोट मिले थे. भाजपा के नेताओं की रैलियों में कभी भाड़े की भीड़ जुटाई जाती थी. लेकिन आज आलम यह है कि पीएम मोदी की रैली में मैदान छोटे पड़ने लगे हैं. ऐसे में दशकों से भाजपा को तमिलनाडु में एक ऐसे नेता की तलाश थी जो पार्टी को स्थानीय राजनीति की मुख्य धारा में ला सके. तमिलनाडु में आज युवाओं के बीच अन्नामलाई एक विशेष पहचान कायम कर चुके हैं. वे काॅलेजों में छात्रों के बीच पहुंच जाते हैं तर्क के साथ उनके सवालों के जवाब देते हैं. उन्हें बताते हैं कि तमिलनाडु के लिए भाजपा क्यों जरूरी है. और उनके मन में जो डर है कि भाजपा हम पर हिंदी थोप देंगी. यह गलत है वह सभी भाषाओं की आजादी का सम्मान करती है.

कुल मिलाकर अन्नामलाई भाजपा और तमिलनाडु की राजनीति में राइजिंग स्टार हैं. उनकी पदयात्रा ने भाजपा को तमिलनाडु में घर-घर तक पहुंचाने का काम किया है. अन्नामलाई की मेहनत भाजपा का वोट प्रतिशत तो बढ़ेगा लेकिन यह सीटों में कन्वर्ट हो पाता है या नहीं. यह तो वक्त ही बताएगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital