Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘वे बहुत बड़े ज्ञानी बाबा हैं…,’ निरहुआ और खेसारी लाल यादव में तेज हुई जुबानी जंग, कहा- खेसारी का ज्ञान उन्हीं को मुबारक, बिहार को चाहिए रफ्तार

Nirahua On Khesari Lal Yadav: छपरा विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार और भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव पर एक बार फिर भाजपा नेता और अभिनेता दिनेश लाल यादव ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बिहार में अब दोबारा जंगल राज नहीं चाहिए.

Nirahua On Khesari Lal Yadav

Nirahua On Khesari Lal Yadav

Nirahua On Khesari Lal Yadav: छपरा विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार और भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) पर एक बार फिर भाजपा नेता और अभिनेता दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बिहार में अब दोबारा जंगल राज नहीं चाहिए.

अभिनेता और भाजपा नेता दिनेश लाल यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “वे बहुत बड़े ज्ञानी बाबा हैं और उनका ज्ञान उन्हीं को मुबारक. हमारा बिहार रफ्तार पकड़ चुका है और बिहार के लोग ये बात जानते हैं कि एनडीए सरकार में बिहार का कितना विकास हुआ है. हमें बिहार को तरक्की की राह पर बढ़ाना है और दोबारा यहां जंगलराज नहीं चाहिए.”

निरहुआ और खेसारी के बीच तेज हुई जुबानी जंग

बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद से ही लगातार भाजपा नेता दिनेश लाल यादव और राजद उम्मीदवार व भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव के बीच जुबानी जंग तेज हो चुकी है. दोनों ही लगातार एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. खेसारी का कहना है कि 20 साल से एनडीए सरकार बिहार पर राज कर रही है लेकिन बिहार में विकास नहीं हुआ. बिहार के युवाओं को रोजी-रोटी के लिए अपने परिवार को छोड़कर राज्य से बाहर जाना पड़ रहा है.

खेसारी लाल यादव ने क्या कहा था?

उन्होंने ये भी कहा कि एनडीए सरकार मंदिर बनाने पर फोकस कर रही है, रोजगार देने पर नहीं. 20 साल में बिहार में एक भी फैक्ट्री नहीं लगी है. सिंगर ने बातों ही बातों में अयोध्या में करोड़ों रुपये में बने राम मंदिर पर भी सवाल उठाए थे.

ये भी पढ़ें- ब्लूस्मार्ट मोबिलिटी के पूर्व डायरेक्टर इंदरप्रीत सिंह वाधवा को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने लुकआउट सर्कुलर को किया निलंबित

निरहुआ ने खेसारी को कहा “यदुमुल्ला”

इन मुद्दों पर पलटवार करते हुए निरहुआ ने खेसारी लाल यादव को “यदुमुल्ला” तक कह दिया था. उन्होंने कहा कि खेसारी यादव हैं और यादव कृष्णवंशी होते हैं, लेकिन राम का विरोध करने वाला कृष्णवंशी कैसे हो सकता है? ये तो “यदुमुल्ला” हैं. इस पर खेसारी ने कहा था कि राजनीति में आने के बाद निरहुआ हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने लगे हैं. क्या मुसलमान भाई हमारे देश का हिस्सा नहीं हैं? खुद निरहुआ ने अपनी फिल्मों में मुसलमान शख्स के किरदारों को निभाया है, तब ये सोच कहां गई थी उनकी?

बता दें कि बिहार में 6 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव होने वाले हैं, जबकि दूसरे चरण के चुनाव 11 नवंबर को होंगे. चुनाव परिणाम 14 नवंबर को सामने आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital