Bharat Express DD Free Dish

लालू परिवार ने किया मतदान: तेजस्वी यादव ने किया ‘नंबर वन बिहार’ का आह्वान, राबड़ी देवी ने कहा- इस बार बदलाव होगा

Lalu Family Votes In Bihar Election: तेजस्वी यादव ने इस चुनाव में एनडीए सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को बिहार में नई सरकार आ रही है. वेटनरी कॉलेज में मतदान करने पहुंचे तेजस्वी के साथ लालू प्रसाद यादव, रोहिणी आचार्य, मीसा भारती, तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री मौजूद थीं.

Lalu Family Votes In Bihar Election

Lalu Family Votes In Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले फेज की वोटिंग शुरू हो गई है. बिहार के 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. इसी कड़ी में राजद नेता और महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव पूरे परिवार के साथ पटना वेटनरी कॉलेज में मतदान करने पहुंचे. उनके साथ लालू प्रसाद यादव, रोहिणी आचार्य, मीसा भारती, तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री मौजूद थीं.

इस दौरान तेजस्वी यादव ने इस चुनाव में एनडीए सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को बिहार में नई सरकार आ रही है.

बिहार को बनाना है नंबर वन

मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने आगे कहा,

हम सबको मिलकर बिहार को नंबर वन बनाना है, एक नया बिहार बनाना है जहां पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई वाली सरकार हो, भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त सरकार हो. हमें ऐसी सरकार बनानी है जो युवाओं पर लाठी न बरसाए और पेपर लीक न करे…

राबड़ी देवी ने बदलाव का किया आह्वान

वहीं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी बदलाव का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि, मैं महिलाओं, बच्चों, सभी से अपने घरों से निकलकर वोट देने की अपील करती हूं. इस बार बदलाव होगा, जनता बदलाव लाएगी.

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी आज मतदान किया. इस दौरान लालू प्रसाद यादव ने बिहार में बदलाव की अपील की.

ये भी पढ़ें- Bihar Election Voting Live Updates: बिहार की 121 विधानसभा सीटों पर आज डाले जा रहे वोट, देखें कहां कैसे हो रही वोटिंग

अपने बच्चों के भविष्य के लिए दें वोट- मीसा भारती

लालू प्रसाद यादव की बेटी और सांसद मीसा भारती भी चुनाव में मतदान करने वेटनरी कॉलेज पहुंची. जहां उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा, “अपने भविष्य के लिए, अपने बच्चों के भविष्य के लिए सोच-समझकर वोट करें. महागठबंधन को अपना समर्थन दें.”

वहीं राजद नेता रोहिणी आचार्य ने कहा कि ये चुनाव गांवों में रोजगार के लिए दर-दर ठोकर खाने वाले हमारे मजदूर भाइयों के लिए है. मुझे विश्वास है कि हमारे लोग, बिहार के लोग, रोजगार देने वाली सरकार चुनेंगे और डबल इंजन सरकार को उखाड़ फेंकेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read