Bharat Express DD Free Dish

पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने बंगाल चुनाव से पहले बीजेपी का दामन थामा, PM मोदी से मिले

पूर्व टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता ली. केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और सुकांत मजूमदार की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी में शामिल होकर प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह का आभार जताया.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

पूर्व टेनिस खिलाड़ी और भारत के खेल जगत के चमकते सितारे लिएंडर पेस अब राजनीति में कदम रख चुके हैं. आज (मंगलवार) को उन्होंने दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और सुकांत मजूमदार मौजूद थे, जिन्होंने उनके पार्टी में शामिल होने का स्वागत किया.

पेस ने हाथ जोड़कर सभी का धन्यवाद किया और उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही थी. बीजेपी की सदस्यता पर्ची मिलने के साथ ही उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का बड़ा दिन है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और बीजेपी प्रमुख नितिन गडकरी (नितिन नवीन के संदर्भ में) को उनके इस नए सफर का मौका देने के लिए आभार जताया. उनके शब्दों में साफ था कि अब वह देश के लोगों और खासकर युवाओं की सेवा में खुद को पूरी तरह समर्पित करना चाहते हैं.

युवाओं और शहरी वोटरों पर पड़ेगा असर

पेस से पहले भी कई खेल जगत के नामी खिलाड़ी बीजेपी से जुड़े हैं. कुछ ने चुनाव लड़ा, तो कुछ मंत्री या राज्यसभा सांसद भी बने. ऐसे में लिएंडर पेस का पार्टी में शामिल होना सिर्फ उनके लिए नहीं, बल्कि बीजेपी के लिए भी बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले खास मायने रखता है. बंगाल में पेस का फैन बेस काफी मजबूत है. लोग उन्हें पसंद करते हैं और उनके फैसले का राजनीतिक असर भी देख सकते हैं. यदि बीजेपी उन्हें उम्मीदवार बनाती है, तो शहरी वोटर और युवा वर्ग निश्चित ही पार्टी की ओर आकर्षित होंगे. युवा वोटों में बढ़ोतरी बीजेपी को चुनावी मैदान में फायदा पहुंचा सकती है.

पार्टी सूत्रों का कहना है कि पेस की मौजूदगी से बीजेपी न केवल खेल और युवा समुदाय के साथ जुड़ सकती है, बल्कि उनके लोकप्रिय चेहरे से बंगाल में वोट बैंक पर भी असर पड़ सकता है. राजनीतिक विश्लेषकों की नजर भी अब यही देखने पर होगी कि क्या लिएंडर पेस का स्टार पावर बंगाल की राजनीति में बीजेपी के लिए निर्णायक साबित होगा.

ये भी पढ़ें: PM Modi Gujarat Visit: PM मोदी ने वाव-थराड़ में किया 20,000 Cr+ के प्रोजेक्‍ट्स का शिलान्यास और उद्घाटन

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read