Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘इंडी’ गठबंधन सत्ता में आया तो देश विदेशी ताकतों का उपनिवेश बन जाएगा, वो हमारी एकता-अखंडता को अस्थिर करने में जुटे हैं: अनुराग ठाकुर

कांग्रेस पर मुसलमानों के प्रति तुष्टीकरण की नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए ठाकुर ने कहा कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में भाई-भतीजावाद और आतंकवाद का बोलबाला रहा. अब इन लोगों ने ‘इंडी’ गठबंधन बना लिया है.

anurag thakur rahul gandhi

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

BJP Vs Congress: केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर करारा हमला बोला. उन्‍होंने कांग्रेस की अगुवाई वाले ‘इंडिया’ गठबंधन को निशाने पर लेते हुए कहा कि इनको सरकार बनाने का मौका मिला तो हमारा देश बर्बाद हो जाएगा और ‘‘विदेशी ताकतों का उपनिवेश’’ बन जाएगा.

अनुराग ठाकुर आज हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में थे, उन्‍होंने संसदीय क्षेत्र में कई चुनावी रैलियों को संबोधित किया. ठाकुर ने कहा, ‘‘अगर कांग्रेस के नेतृत्व वाले ‘इंडी’ अलायंस को सरकार बनाने का मौका मिला तो देश बर्बाद हो जाएगा और उन विदेशी ताकतों का उपनिवेश बन जाएगा, जो भारत की अखंडता और एकता को अस्थिर करने में व्यस्त हैं.’’

Anurag thakur

अनुराग ठाकुर


‘लोग इंडी गठबंधन वालों के बुरे मंसूबों को जानते हैं’

लोगों को कांग्रेस और उसके समर्थित दलों से आगाह करते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ हाथ मिलाने, पार्टी के बैनर तले एकजुट रहने और एक जून को उसके पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया. हिमाचल में अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन के नेता आतंकवादियों और पाकिस्तान समर्थक तत्वों की वकालत कर रहे हैं, लेकिन उनकी ‘‘नापाक मंशा’’ पूरी नहीं होंगी, क्योंकि लोग उनके ‘‘बुरे मंसूबों’’ को जानते हैं.

‘यूपीए में भाई-भतीजावाद, आतंकवाद का बोलबाला रहा’

कांग्रेस पर अल्पसंख्यक समुदाय के प्रति तुष्टीकरण की नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के कार्यकाल में भाई-भतीजावाद और आतंकवाद का बोलबाला रहा. ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों ने लोगों के दिल और दिमाग पर ‘‘अमिट छाप’’ छोड़ी है.

– भारत एक्‍सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital