चुनाव

‘योगी-राज में सुशासन की डोर थामे यूपी में आया 40 लाख करोड़ का निवेश’, डॉ. राजेश्वर सिंह बोले— कांग्रेस ने 12 लाख करोड़ के घोटाले किए, मोदी सरकार में देश का आर्थिक अभ्युदय हुआ

Dr rajeshwar singh News: उत्तर प्रदेश में सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने राजधानी लखनऊ का चुनावी पारा बढाते हुए पदयात्रा के माध्यम से अपनी पार्टी भाजपा के लिए जनसमर्थन जुटाया। मोदी सरकार की 10 साल की उपलब्धियों और भाजपा के संकल्पों को जन – जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को तेलीबाग स्थित वरदानी हनुमान मंदिर के पास से तेलीबाग चौराहे तक आयोजित भव्य संकल्प पदयात्रा में भाजपा के मंडल अध्यक्ष, पार्षद, सभी मोर्चों के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी जोश और उत्साह से लबरेज नजर आये। भारी भीड़ के बीच चारों तरफ राजेश्वर सिंह और मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर के समर्थन में कार्यकर्ताओं की नारे बाजी होती रही। विधायक की पदयात्रा को तेलीबाग की जनता का भी भरपूर सहयोग और समर्थन मिला। पदयात्रा का समापन तेलीबाग चौराहा स्थित शनिदेव मंदिर के पास हुआ।

पदयात्रा को भारी जन समर्थन मिलता देख उत्साहित नजर आ रहे सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मोदी सरकार के 10 साल के कामों का लेखा – जोखा पेश करते हुए कहा कि मेक इन इंडिया अभियान के परिणामस्वरुप वर्ष 2006-14 के 8 वर्षों की तुलना में वर्ष 14-22 के बीच देश में एफडीआई में 57% की वृद्धि हुई है। 2025 तक देश की जीडीपी में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का योगदान 25% तक होने का अनुमान है। रक्षा उत्पादन पर बोलते हुए विधायक ने कहा कि वर्ष 2023 में रक्षा उत्पादन 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक और रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 21,083 करोड़ रुपये हो गया, 2028-29 तक 3 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। मोदी सरकार में भारत का निर्यात 34 लाख करोड़ से बढ़कर 64 लाख करोड़ हो गया, भारत अकेले अमेरिका को 6.9 लाख करोड़ का निर्यात करता है, सरकार का लक्ष्य 2030 तक निर्यात को 165 लाख करोड़ तक पहुँचाना है। डॉ सिंह ने बताया कि भारत 21 देशों को 4.2 लाख करोड़ का कृषि निर्यात कर रहा है, देश का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 60 हजार करोड़ से बढ़कर 1.90 लाख करोड़ हो गया हैआयकर दाखिल करने वालों की संख्या 3.8 करोड़ से दोगुनी होकर 7.78 करोड़ हो गई/ वित्त वर्ष 24 में शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 6.38 लाख करोड़ रुपये से तीन गुना बढ़कर 19.58 लाख करोड़ रुपये हो गया।

सरोजनीनगर विधायक ने आगे जोड़ा कि देश में आयकर दाखिल करने वालों की संख्या 3.8 करोड़ से दोगुनी होकर 7.78 करोड़ हो गई है, वित्त वर्ष 23 -24 में शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 6.38 लाख करोड़ रुपये से तीन गुना बढ़कर 19.58 लाख करोड़ रुपये हो गया। व्यवसायियों को भारतीय अर्थव्यवस्था में उनके अमूल्य योगदान के लिए धन्यवाद देते हुए तेलीबाग को व्यापार-व्यवसाय का क्षेत्र बताया।

सीएम योगी के नेतृत्व की प्रसंसा करते हुए सरोजनीनगर विधायक ने कहा कि बसपा के शासन में दंगों की 364 घटनाएं और सपा के शासन में दंगों की 364 घटनाएं हुईं, योगी के शासन में प्रदेश दंगा मुक्त है, गैंगस्टर अधिनियम के तहत 22,301 मामले दर्ज किए गए, जिसके परिणामस्वरूप 70,879 गिरफ्तारियां हुईं, अवैध माफियाओं की 3723 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई, गैंगस्टर एक्ट के तहत 4268 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई, इन्ही प्रयासों के परिणाम स्वरुप प्रदेश में 40 लाख करोड़ का निवेश आया है।अप्रैल 2024 तक प्रदेश का जीएसटी संग्रह 19% बढ़कर 12.29 हजार करोड़ रुपये हो गया, जो देश का चौथा सबसे बड़ा योगदानकर्ता है। राम मंदिर निर्माण और पर्यटन – इन्फ्रा को बढ़ावा देने वाली नीतियों के कारण यूपी औद्योगिक राज्य के रूप में स्थापित हो रहा है।

इस से पहले वरदानी हनुमान मंदिर से शुरू होकर पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ी सरोजनीनगर संकल्प यात्रा का जगह – जगह, शंख, घड़ियाल, ढोल और नगाड़ों की ध्वनि के बीच फूल माला से स्वागत होता रहा। करीब के किलोमीटर लम्बी पदयात्रा के दौरान 14 से अधिक स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनता, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, तारा शक्ति केन्द्रों की मातृ शक्ति तथा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद मौर्या, शिव शंकर विश्वकर्मा, केके श्रीवास्तव एवं उनकी टीमें, निगम पार्षद के एन सिंह, बृजमोहन शर्मा, रजनी अवस्थी व संजीव अवस्थी, द्रौपदी रावत व मनोज रावत एवं उनकी टीमें तारा शक्ति केंद्र की मातृशक्ति अपर्णा भारती, आरती भास्कर, बबिता सिंह, प्रेमा भट्ट, सुमनलता, रिंकी प्रजापति, रीना उपाध्याय व अन्य, पर्वतीय समाज से डी डी नाडियाल, बी डी जोशी, जसवंत सिंह, प्रेम गिरी, गिरीश चंद्र पांडेय, जानकी अधिकारी, लक्ष्मण सिंह धामी, भूपाल सिंह मेहता मोहन भट्ट व अन्य, गोरखा समाज से विमल सिंह राणा, पूरन थापा, चंदन सिंह, राजेश कुमार व अल्पसंख्यक समाज से शेर अली खान, शाहदाब आलम, ज़हीर रैनी, मुबारक रैनी, मोहम्मद अनीश आदि ने अपनी टीमों के साथ पदयात्रा का स्वागत किया। आदर्श व्यापार मंडल तेलीबाग से राजन मिश्रा, राजू बाजपेई, आलोक गोयल, राजेश चावला, बजरंग लोधी, ब्रजभान सिंह रिंकू, आंचल साहू और अन्य व्यापारीगण भूतपूर्व सैनिक समाज से कर्नल दया शंकर दुबे, हुकुम सिंह बिष्ट व अन्य मंडल महिला मोर्चा की पदाधिकारी माधवी देवी, नीता दीक्षित, साधना गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारियों पदयात्रा का स्वागत अभिनन्दन किया।

महाराणा प्रताप जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में की सहभागिता

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने फोर सीजन बैंक्वेट, शांतिनगर सरोजनीनगर में महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मोहनलालगंज से सांसद व केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर के साथ सहभागिता की। इस दौरान डॉ. सिंह ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को महाराणा प्रताप के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए, उनकी जीवन की कठिनाइयों से प्रत्येक परिस्थिति में आगे बढ़ने की कला सीखनी चाहिए। विधायक ने महाराणा प्रताप की शौर्य गाथाओं को समेटे ग्रंथों को संग्रहीत कर सरोजनीनगर में एक पुस्तकालय और महाराणा प्रताप के सम्मान में सरोजनीनगर के विभिन्न स्थलों पर उनकी मूर्तियों की स्थापना का संकल्प व्यक्त किया।

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago