चुनाव

कांग्रेस को 2014-19 के चुनावों में देश की जनता ने नकारा था, 2024 में भी यह हारेगी— युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार

Lok sabha election 2024: युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने देश की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। रोहित कुमार सिंह ने शुक्रवार, 5 अप्रैल 2024 को मीडिया के समक्ष कहा— “देश की जनता ने 2014 और 2019 के चुनाव में कांग्रेस को रिजेक्ट कर दिया था, अब 2024 में भी जनता उसे खारिज कर देगी।”

कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में रोहित कुमार सिंह बोले— “इस पार्टी का घोषणा पत्र एक छलावा है। देश की जनता चाहती है कि शाही परिवार को कांग्रेस बाहर करने का प्रस्ताव अपने घोषणा पत्र में करे।”

रोहित कुमार सिंह ने कहा— “जब कांग्रेसी सत्ता में थे..तो उन्होंने महिला, युवा, किसान और ग़रीब के साथ न्याय नहीं किया अब उन्हें न्याय की चिंता हो रही है। असल में कांग्रेस ग़रीब विरोधी पार्टी है, इसलिए 60 साल में गरीबी नहीं मिटी।”

केरल स्टोरी का जिक्र करते हुए रोहित कुमार सिंह ने कहा— “हम सरकार से मांग करते हैं कि केरल स्टोरी का हर प्लेटफार्म पर प्रसारण हो। यह सच जनता तक न पहुँचे, केरल के मुख्यमंत्री विजयन इसका प्रयास कर रहे हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए।”

यह भी पढ़िए: ‘संत रविदास जैसे महापुरुष सदी में एक बार पैदा होते हैं’, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने अर्पित की पुष्पांजलि

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

15 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

15 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

30 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

1 hour ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago