चुनाव

Elections 2024: यूपी की राजधानी में BSP को झटका, सरोजनीनगर से बंथरा चेयरमैन अपने सैकड़ों समर्थकों संग BJP में शामिल

Uttar Pradesh News: जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक पारा भी चढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले में आने वाले सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में ऐसा ही एक राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला, जब मोहनलालगंज के सांसद, केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर और सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने विपक्ष को बड़ा झटका दिया। बंथरा नगर पंचायत की अध्यक्ष रामावती रावत 5 सभासदों और सैकड़ों कार्यकार्ताओं के साथ ‘हाथी’ की सवारी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गईं।

रामावती रावत के भाजपा में आ जाने के बाद सरोजनीनगर सरोजनीनगर भगवामय नजर आया। भाजपा नेताओं के मुताबिक, बंथरा विपक्ष का आखिरी दुर्ग था, जिस पर पिछले साल संपन्न हुए स्थानीय निकाय चुनाव में रामावती रावत ने बसपा के सिम्बल पर चुनाव लड़ते हुए बड़ी जीत दर्ज की थी। हालांकि, अपनी उस पार्टी में उन्हें वो हासिल नहीं हुआ, जो वे चाहती थीं।

आखिरकार…बंथरा के हिम गोल्डन सिटी में आयोजित होली मिलन समारोह में बंथरा नगर पंचायत अध्यक्ष रामावती रावत, उनके बेटे और जन-प्रतिनधि रंजीत कुमार रावत ने नगर पंचायत के 5 सभासदों, 3 ग्राम प्रधानों और सैकड़ों समर्थकों के साथ केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर एवं सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने भगवा गमछा पहनाकर रंजीत रावत को उनकी मां रामावती सहित भाजपा परिवार में शामिल कराया। उनके समर्थकों का कहना था कि बंथरा नगर पंचायत प्रतिनिधि रंजीत रावत डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा बंथरा में भेदभाव रहित विकास कार्यों और स्थानीय विधायक के राजनीति समर्पण तथा भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं।

सरोजनीनगर में डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों से बंथरा आकांक्षी नगर पंचायत योजना से 2 करोड़, आदर्श नगर पंचायत योजना से 4 करोड़, एवं अन्य 30 करोड़ की विकास योजनाओं को स्वीकृति मिली है। चेयरमैन रामावती, राजनीत रावत, सभासद आशीष गौतम, हुकुम सिंह, अतुल शुक्ला, ब्रजेश धीमान, सौरभ गुप्ता और भटगाँव के प्रधान विपिन रावत, बीबी पुर के प्रधान दीना रावत, खरवारा के प्रधान राजा रावत और हमीरपुर के प्रधान रामाधार रावत के भाजपा में शामिल होने से मोहनलालगंज और सरोजनीनगर में भाजपा को मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता शंकरी सिंह, रमा शकर त्रिपाठी, राज कुमार सिंह चौहान, अरुण कुमार गुप्ता, अरविन्द कुमार चौहान, संजय सिंह, गंगाराम भारती, महेंद्र सिंह चौहान, बृजभान, गुरु प्रसाद लोधी, राजेश चौरसिया, अशोक कुमार, सीमा रावत, पिंटू सिंह, पप्पू सिंह, पुष्पेन्द्र, मनोज पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

यूपी के 70 हजार शिक्षकों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार का प्रमोशन और एरियर पर बड़ा ऐलान

UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…

16 minutes ago

24 घंटे, 5 खौफनाक हादसे और 50 से ज्यादा मौतें: कोलकाता से ग्वालियर तक…काल बनकर टूटी रफ्तार

शारदीय नवरात्र के दौरान पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हुए पांच…

47 minutes ago

महंगी बिजली से मिलेगी मुक्ति! छत पर लगाएं सोलर पैनल, सरकार से सीधे खाते में पाएं भारी सब्सिडी

PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत…

49 minutes ago

स्मार्ट लोग नहीं करते गधों जैसी मेहनत! इन 5 AI टूल्स से रोज बचाएं अपने 3 घंटे

AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…

1 hour ago

नवरात्रि स्पेशल: क्या आपने खाई है ये क्रिस्पी फलाहारी डिश? आज ही नोट करें साबूदाना थालीपीठ की आसान विधि

Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…

1 hour ago