Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘संत रविदास जैसे महापुरुष सदी में एक बार पैदा होते हैं’, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने अर्पित की पुष्पांजलि

संत रविदास की जयंती पर प्रयागराज माघमेला क्षेत्र में युवा चेतना संगठन द्वारा पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में रोहित कुमार सिंह ने कहा कि समाज में समता और सद्भाव की स्थापना हो यही संत रविदास जी का सपना था.

YUVA CHETNA SANGATHAN Rohit Kumar Singh

संत रविदास को पुष्पांजलि देते युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Guru Ravidas Jayanti 2024: संत रविदास की जयंती देशभर में मनाई गई. इस अवसर पर युवा चेतना संगठन के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने भी संत रविदास के प्रति पुष्पांजलि अर्पित की. रोहित कुमार सिंह ने संत रविदास को सच्चा सनातनी बताया.

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने संत रविदास को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनकी जयंती के अवसर पर कहा कि भारतीय समाज में समता और सद्भाव की स्थापना हो, संत रविदास जी का यही सपना था.

रोहित कुमार सिंह ने कहा कि संत रविदास सच्चे सनातनी थे. उन्होंने भगवान की भक्ति के साथ ग़रीब वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया. संत रविदास की जयंती पर प्रयागराज माघमेला क्षेत्र में युवा चेतना संगठन द्वारा पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया.

YUVA CHETNA SANGATHAN Rohit Kumar Singh

रोहित कुमार सिंह ने कहा क‍ि संत रविदास जैसे महापुरुष सदी में एक बार पैदा होते हैं. उन्‍होंने कहा कि शिक्षक समाज की दशा और दिशा में परिवर्तन लाने का कार्य करते हैं. संत रविदास हमारे ऐसे ही महान गुरु थे.

यह भी पढ़िए: भारत की मजबूती का संकल्प पूरा होने जा रहा है, क्‍योंकि अब मोदी युग आ चुका, चुनाव में विपक्ष तिनके की तरह उड़ जाएगा: डॉ. दिनेश शर्मा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital