Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“मोदी भारत के प्रधानमंत्री केवल इसलिए बन सके क्योंकि…”, खड़गे का पीएम मोदी पर करारा हमला

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा की जानी चाहिए क्योंकि इसने एक चाय बेचने वाले के बेटे को प्रधानमंत्री और एक मजदूर के बेटे को विपक्षी दल का नेता बनाया.

mallikarjun kharge

मल्लिकार्जुन खड़गे (फाइल फोटो)

Lok Sabha Election: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार के समस्तीपुर में एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने सवाल किया कि अगर उनके आरोप के अनुसार उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अडानी कांग्रेस को काला धन भेज रहे थे तो उनकी सरकार ने इस पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की.

“कांग्रेस ने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्ल्कार्जुन खड़े ने कहा कि मोदी भारत के प्रधानमंत्री केवल इसलिए बन सके क्योंकि कांग्रेस ने इसकी आजादी के लिए लड़ाई लड़ी. प्रधानमंत्री कहते हैं कि हम अंबानी और अडानी पर चुप हैं, हम चुप नहीं हैं… मैं पूछ रहा हूं कि अगर उनके आरोप के अनुसार, हमें इन उद्योगपतियों से काला धन प्राप्त हुआ तो उनकी सरकार ने इस पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की. क्या ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्होंने स्वयं काला धन प्राप्त किया था.

यह भी पढ़ें- “राम द्रोहियों में वे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं”, CM Yogi बोले- पाकिस्तान कांपने लगता है, अगर पटाखा भी…

देश के लिए कांग्रेस के योगदान को याद करते हुए खड़गे ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश की एकता के लिए अपने जीवन का बलिदान दे दिया और महात्मा गांधी तथा राजेंद्र प्रसाद सहित अन्य लोगों के संघर्षों के कारण भारतीयों को मताधिकार का इस्तेमाल करने का अधिकार मिला.

लोकतंत्र की रक्षा की जानी चाहिए क्योंकि…

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा की जानी चाहिए क्योंकि इसने एक चाय बेचने वाले के बेटे को प्रधानमंत्री और एक मजदूर के बेटे को विपक्षी दल का नेता बनाया. उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री भगवान राम से ज्यादा कांग्रेस और गांधी परिवार का नाम लेते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital