Bharat Express DD Free Dish

चुनाव

वंचित बहुजन आघाड़ी पार्टी के अध्यक्ष और बीआर अंबेडकर के पोते प्रकाश अंबेडकर को अचानक सीने में दर्द होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी एंजियोग्राफी की गई. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है.

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करने के लिए भाजपा, कांग्रेस समेत विभिन्न दल एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं. इस बीच एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) नाम के NGO ने उनके हलफनामों का विश्लेषण किया है.

शिकायतकर्ता शिवपूजन मेहता ने कहा कि सार्वजनिक मंच पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और दो धर्मों के बीच आपसी वैमनस्य को फैलाने का काम किया जा रहा है. इस मामले में हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है.

शाइना एनसी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर उसकी सहयोगी एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट में शामिल हो गई थीं. वह मुंबई की मुंबादेवी सीट से चुनाव मैदान में हैं.

शपथ पत्र में हेमंत सोरेन की ओर से पेश किए गए संपत्ति के ब्यौरे को लेकर भी भाजपा ने सवाल उठाए हैं. इस वर्ष उन्होंने अपने संपत्ति का ब्योरा देते हुए कई ऐसी जमीनों को विवरण दिया है, जिसे उन्होंने 2019 के पहले ही खरीदा था, लेकिन उस वक्त नामांकन पत्र में उनका उल्लेख नहीं किया गया था.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों आगरा में हुई एक जनसभा में ‘बंटेंगे तो काटेंगे’ का नारा दिया था. इसके बाद से लगातार इस पर चर्चा तेज हुई है.

सीएम सोरेन ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि वे सभी जिलों के डीसी, एसपी को निर्देश दें कि वे पूजा के दौरान इन कर्मियों को उनकी जरूरत के अनुसार छुट्टियां दें.

भाजपा नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने गुरुवार को कहा कि राज्य में महायुति सरकार फिर से सत्ता में आएगी. कांग्रेस के और भी नेता भाजपा में शामिल होंगे.

जन सुराज पार्टी बिहार विधानसभा उपचुनाव में सभी चार सीटों पर उपचुनाव लड़ रही है. पार्टी ने रामगढ़ सीट से सुशील सिंह कुशवाहा, तरारी से किरण देवी, बेलागंज से मोहम्मद अमजद और इमामगंज (सुरक्षित) निर्वाचन क्षेत्र से जितेंद्र पासवान को मैदान में उतारा है.

भाजपा में शामिल होते ही रवि राजा को मुंबई का पार्टी उपाध्यक्ष बना दिया गया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में रहने के इतने सालों में पार्टी ने कभी भी उनके ज्ञान और क्षमताओं का उपयोग नहीं किया.