Jharkhand Election: शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, कहा- बालू, खनिज, मनरेगा, आवास सबका पैसा खा गई JMM
जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है. इसने वन संपदा, जल संपदा और खनिज संपदा से भरपूर सुंदर राज्य को तबाह कर दिया है. इसके नेता बालू, पत्थर, खनिज, मनरेगा, आवास तक का पैसा खा गए.
Assam: क्या वोटर्स मानेंगे बदरुद्दीन अजमल की ये अपील? उपचुनाव की वोटिंग को लेकर दिया है ये सुझाव
अजमल ने पहले घोषणा की थी कि वे सामागुरी विधानसभा सीट से अपने उम्मीदवार को मैदान में उतारेंगे. हालांकि, बाद में उन्होंने अपना निर्णय बदल दिया.
महाराष्ट्र डीजीपी पर चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, शिकायत के बाद रश्मि शुक्ला का ट्रांसफर, लग रहे थे ये आरोप
नाना पटोले ने आरोप लगाया कि रश्मि शुक्ला एक आईपीएस अधिकारी होते हुए भी भाजपा को समर्थन देने का काम कर रही थीं और विपक्ष के नेताओं की फोन टैपिंग जैसी गतिविधियों में लिप्त थीं.
Jharkhand में अपनी पहली ही रैली में विपक्ष पर जमकर बरसे PM Modi, कहा- इन लोगों ने भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं लांघी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर गढ़वा में सोमवार को आयोजित अपनी पहली चुनावी सभा में परिवारवाद, भ्रष्टाचार और घुसपैठ के मुद्दों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद पर जोरदार हमला बोला.
उत्तर प्रदेश, केरल और पंजाब में 13 नवंबर को नहीं होगी उपचुनाव की वोटिंग, EC ने घोषित की नई तारीख, जानें क्या है वजह
चुनाव आयोग ने अक्टूबर में महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा के साथ-साथ देश भर में होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया था. 15 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होना था.
Bihar: लालू यादव को नजरबंद करने का लगाया आरोप, बक्सर सांसद बोले- उपचुनाव से क्यों गायब हैं नीतीश कुमार
आरोपों पर बक्सर से आरजेडी के सांसद सुधाकर सिंह ने रविवार को कैमूर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि लालू यादव अभी स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से जूझ रहे हैं. हाल ही में उनकी बाईपास सर्जरी हुई है.
Bihar: तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर नौकरी नहीं देने का लगाया आरोप, कहा- नीतीश कुमार ने रोक दी थी फाइल
तेजस्वी यादव ने कहा, मेरे स्वास्थ्य मंत्री रहते स्वास्थ्य विभाग में जो डेढ़ लाख नौकरी थी, उसकी फाइल सीएम नीतीश कुमार ने कैबिनेट में आने से रुकवा दी थी. तब मैंने अनुरोध किया था कि स्वास्थ्य विभाग की जो मैंने फाइल तैयार की थी, उसे कैबिनेट में आने दीजिए.
Jharkhand Assembly Election Special: साल बढ़े, कैलेंडर बदले और प्रत्याशियों की उम्र अपने हिसाब से चलती रही
झारखंड में पांच साल के अंतराल पर हो रहे विधानसभा चुनाव में कई प्रत्याशियों ने गजब का कमाल कर दिखाया है. 2019 से 2024 के बीच कैलेंडर के भले पांच साल गुजर गए, लेकिन इस दौरान कुछ उम्मीदवारों की उम्र मात्र तीन साल बढ़ी है.
Jharkhand Election: चुनाव से पहले गिरिराज सिंह का वादा, कहा- सरकार बनने के बाद रोहिंग्या, बांग्लादेशियों को बाहर निकाला जाएगा
केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी चंपई सोरेन के उस बयान का समर्थन किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि बांग्लादेशी झारखंड की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं और भाजपा की सरकार आने पर इससे मुक्ति दिलाई जाएगी.
शिवराज सिंह चौहान ने Hemant Soren पर बोला हमला, कहा- कमाल के जादूगर हैं CM, लूट और भ्रष्टाचार का कीर्तिमान कायम कर रहे हैं
भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रभारी और केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा कि झारखंड के CM Hemant Soren कमाल के जादूगर हैं. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पांच साल को वह सात साल भी कर देते हैं और पांच साल को वह दो महीना भी कर देते हैं.





