Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

चुनाव

Election 2026 Voting: आज देश के तीन राज्यों असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई. तीनों राज्यों में इस बार बंपर वोटिंग देखने को मिली. चुनाव आयोग के अनुसार शाम 7 बजे तक असम में 85.2 प्रतिशत, केरलम में 77.7 प्रतिशत और पुडुचेरी में 89.5 प्रतिशत वोटिंग हुई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (गुरुवार) पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के सूरी में रैली की, जिसमें भारी भीड़ और उत्साह देखने को मिला है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के बीरभूम में रैली के लिए पहुंचे। सुबह से ही भाजपा समर्थक जुटने लगे थे और रैली स्थल महिलाओं की बड़ी भीड़ से गुलजार था.

Election Analysis: 2024 के बाद भारतीय राजनीति में महिलाएं 'किंगमेकर' बनकर उभरी हैं. कल्याणकारी योजनाओं और नकद हस्तांतरण ने महिला वोट प्रतिशत को पुरुषों से आगे पहुँचा दिया है.

West Bengal Election: हल्दिया रैली में पीएम मोदी ने बंगाल के लिए 6 गारंटियों का एलान किया, जिसमें हर रेप केस की फाइल खोलने और सरकारी कर्मचारियों के लिए 7वां वेतन आयोग लागू करने का वादा है.

West Bengal elections: पीएम मोदी ने कहा- बंगाल की प्रगति के लिए टीएमसी से मुक्ति जरूरी है, क्योंकि आज जब पूरा देश तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, तब टीएमसी बंगाल को पीछे धकेलने में लगी हुई है.

Assam Polls : आज गुरुवार को असम विधानसभा चुनाव में 126 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. दिवंगत गायक जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग और उनकी बहन पालमी बोरठाकुर ने असम की राजधानी दिसपुर में मतदान किया. जहां गरिमा सैकिया ने कहा कि वोट डालना सभी देशवासियों का कर्तव्य है.

Keralam Election 2026: केरलम विधानसभा चुनाव 2026 में 140 सीटों पर वोटिंग जारी है. 2.71 करोड़ मतदाता 890 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं. जानें LDF, UDF और NDA के बीच त्रिकोणीय मुकाबले और राज्य की सबसे हाई-प्रोफाइल VIP सीटों का पूरा राजनीतिक समीकरण

assam election 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 की 126 सीटों पर 2.5 करोड़ मतदाता 722 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं. जानें BJP-NDA का सीट शेयरिंग फॉर्मूला, CM हिमंता बिस्वा सरमा की रणनीति और राज्य की सबसे हाई-प्रोफाइल VIP सीटों का पूरा समीकरण

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारी में तृणमूल कांग्रेस ने पारंपरिक प्रचार से हटकर ‘सांप-सीढ़ी’ (Snakes and Ladders) गेम बोर्ड वाला चुनावी पर्चा जारी किया है. इसमें प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को ‘सांप’ के रूप में दिखाया गया है, जिसका वीडियो वायरल होने पर सियासी संग्राम छिड़ गया है...


Pension Mission Shakti Digital