Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

कोलकाता में पीएम मोदी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, महिलाओं ने कहा- चाहिए बदलाव

कोलकाता में पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान भारी भीड़ उमड़ी. महिलाओं और युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और विकास, सुरक्षा और बदलाव की उम्मीद जताई.

PM Modi Kolkata roadshow

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में रविवार (26 अप्रैल) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में लोग सड़क पर नजर आए. पूरे इलाके में भारी भीड़ देखने को मिली. लोग पीएम मोदी के स्वागत के लिए फूल-मालाएं लेकर पहुंचे थे. कई जगहों पर उनके कटआउट और पोस्टर भी दिखाई दिए. इस दौरान युवा, बुजुर्ग और महिलाओं की अच्छी भागीदारी रही.

महिलाओं और छात्रों की भागीदारी

इस कार्यक्रम में खास तौर पर महिलाओं और छात्राओं की उपस्थिति काफी चर्चा में रही. कई महिलाएं अपने परिवार के साथ रोड शो देखने पहुंचीं. कुछ छात्राएं भी मौजूद थीं, जो कानून की पढ़ाई कर रही हैं, लोगों ने कहा कि वे प्रधानमंत्री को करीब से देखना चाहते थे और उनके कार्यक्रम को लेकर उत्साहित है.

लोगों की राय और उम्मीदें

कई लोगों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे (पीएम मोदी) बदलाव की उम्मीद लेकर आए हैं. कुछ लोगों का मानना था कि राज्य में विकास की जरूरत है और बेहतर शासन के लिए नई सरकार की आवश्यकता है. एक बुजुर्ग महिला ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री के काम पसंद हैं और देश में कई बदलाव देखने को मिले हैं.

विकास और सुरक्षा पर चर्चा

कुछ लोगों ने यह भी कहा कि वे विकास और सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. उनका मानना था कि बेहतर कानून व्यवस्था और विकास के लिए मजबूत नेतृत्व जरूरी है. वहीं कुछ छात्रों ने कहा कि वे पहली बार प्रधानमंत्री को देखने आए हैं और उनके काम से प्रभावित हैं.


ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने कोलकाता के थंथानिया कालीबाड़ी में की पूजा, रोड शो के बीच लिया मां काली का आशीर्वाद


पीएम मोदी के रोड शो के दौरान माहौल काफी उत्साहपूर्ण रहा. लोगों ने प्रधानमंत्री के प्रति अपनी पसंद और उम्मीदें जाहिर कीं. कई लोगों ने विकास, सुरक्षा और बदलाव को लेकर अपने विचार साझा किए. कार्यक्रम में मौजूद भीड़ ने पूरे इलाके में एक अलग ही माहौल बना दिया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital