Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पुडुचेरी में पीएम मोदी के रोड शो को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया, बच्चों ने कहा- पहली बार उन्हें देखा

PM Modi Roadshow in Puducherry: पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो पर पुडुचेरी के होम मिनिस्टर ए. नमस्सिवायम ने कहा कि प्रधानमंत्री का रोड शो बहुत सफल रहा. पीएम मोदी के यहां आने का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.

PM Modi Maha Navami tweet
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुडुचेरी में एक रोड शो किया. इस दौरान लोगों में अलग ही उत्साह देखने को मिला. बच्चों ने कहा कि हम प्रधानमंत्री के रोड शो में शामिल होकर खुश हैं और यहां खड़े होकर बहुत उत्साहित हैं. दूसरी छात्रा ने कहा कि मैं त्रिवेणी कला की विद्यार्थी हूं और मैं पीएम के सामने खड़े होने के लिए एक्साइटेड हूं. एक और स्कूली बच्चे ने कहा कि प्रधानमंत्री का स्वागत करके हमें बहुत सम्मान महसूस हुआ और हम पहली बार उन्हें देख रहे हैं.

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि आपने पुडुचेरी में प्रधानमंत्री का रोड शो देखा होगा. यह पहली बार था जब यहां ऐसा रोड शो हुआ. इससे पहले किसी भी राजनीतिक पार्टी ने पुडुचेरी में रोड शो नहीं किया था. इस रोड शो में हजारों युवा और महिलाएं सड़कों पर उतरे और बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया.

पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो पर पुडुचेरी के होम मिनिस्टर ए. नमस्सिवायम ने कहा कि प्रधानमंत्री का रोड शो बहुत सफल रहा. पिछले एक हफ्ते से पुडुचेरी के लोग पीएम मोदी के यहां आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. पीएम मोदी को धन्यवाद.

पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो पर जोस एलजेके (लचिया जनानायागा काची) के अध्यक्ष चार्ल्स मार्टिन ने कहा कि यह एक शानदार शो है, क्योंकि आप देख सकते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी बिजी शेड्यूल के साथ कुछ ही महीनों में 16 लाख की आबादी वाले पुडुचेरी में दूसरी बार आए हैं.

पुडुचेरी एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री का मुख्यमंत्री रंगासामी, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. यह स्वागत कार्यक्रम एक सुव्यवस्थित चुनावी रणनीति का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरना और मतदाताओं को आकर्षित करना था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital