Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘कांग्रेस-राजद ने देश का नाम खराब किया…’ जमुई में बोले पीएम मोदी- आज का भारत घर में घुसकर मारता है

पीएम मोदी ने बिहार के जमुई में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले आतंकी हमारे ऊपर हमला करके चले जाते थे. उसके बाद कांग्रेस दूसरे देशों के पास शिकायत लेकर जाती थी. हमने कहा ऐसे नहीं चलेगा. आज का भारत घर में घुसकर मारता है.

PM Narendra Modi

पीएम मोदी-फाइल फोटो

PM Narendra Modi Bihar Jamui Speech Update: पीएम मोदी ने बिहार के जमुई में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान मंच पर उनके साथ बिहार के सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान, विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी भी मौजूद थे. इस दौरान पीएम ने कहा कि ये चुनावी सभा है या विजय सभा. उन्होंने चिराग पासवान के बहनोई और जमुई प्रत्याशी को अपना भाई बताया. पीएम ने आगे कहा कि पहले आतंकी हमारे ऊपर हमला करके चले जाते थे. उसके बाद कांग्रेस दूसरे देशों के पास शिकायत लेकर जाती थी. हमने कहा ऐसे नहीं चलेगा. आज का भारत घर में घुसकर मारता है.

पीएम ने आगे कहा कि ये चुनाव विकसित बिहार के सपने को पूरा करने का चुनाव है. एक तरफ कांग्रेस और राजद जैसी पार्टियां हैं जिन्होंने अपनी सरकार के समय पूरी दुनिया में देश का नाम खराब किया था दूसरी तरफ भाजपा और एनडीए है. जिसका एक ही लक्ष्य है विकसित भारत का निर्माण. उन्होंने आगे कहा कि भाजपा मानव के साथ-साथ पशुधन की भी सेवा कर रही है. हमने पशुधन की रक्षा करने का निर्णय लिया है. केंद्र सरकार ने बिहार में लगभग 2 करोड़ पशुओं को कई बीमारियों से बचाने के लिए मुफ्त में टीकाकरण करने का कार्यक्रम शुरू किया है.

मुझे संतोष है कि मेरे छोटे भाई चिराग पासवान पूरी गंभीरता के साथ राम विलास पासवान के विचारों को आगे बढ़ा रहे हैं. बिहार की धरती पूरे देश को दिशा दिखाती रही है.लेकिन दुर्भाग्य से आजादी के बाद उनके साथ न्याय नहीं हुआ. कांग्रेस और राजद ने अपनी सरकार के दौरान दुनिया में देश का नाम खराब किया। बीजेपी और एनडीए का एक ही लक्ष्य है, विकसित भारत का निर्माण, समृद्ध बिहार का निर्माण. आपको याद है 10 साल पहले की बात है. दुनिया में भारत के बारे में क्या राय थी? कांग्रेस के शासनकाल में भारत को एक कमजोर और गरीब देश माना जाता था. आज का भारत दुनिया को दिशा दिखाता है, अब दुनिया हमें देख रही है कि भारत की साख और स्थिति कैसी है सिर्फ 10 साल में इतना बड़ा हो गया. भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है.

इससे पहले रैली को संबोधित करते हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि नरेंद्र मोदी एक बार फिर पीएम बनेंगे. उन्होंने लालू राज के जंगलराज की याद दिलाते हुए कहा कि पहले हिंदुओं-मुस्लिमों में झगड़ा होता था. अब सब कुछ नियंत्रण में है. अगर ये लोग सत्ता में आए तो फिर से यही सब करवाएंगे.

नीतीश यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि आपको 15 साल मौका मिला आपकेे दौर में कोई घर से बाहर नहीं निकलता था. हम लोगों ने बहुत काम किया है. केंद्र में 10 साल से पीएम मोदी अच्छा काम कर रहे हैं. बता दें कि पीएम मोदी ने जमुई जनसभा के जरिए बिहार की गया, नवादा, औरंगाबाद, मुंगेर और बांका सीटों को साधा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital