Bharat Express DD Free Dish

TMC की हार पर क्यों खुश हो रहे हैं कांग्रेसी? राहुल गांधी की पार्टी में सब कुछ ठीक! नेता ने खुद दिया बड़ा अपडेट

Rahul Gandhi on West Bengal Results: पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद TMC की हार पर कांग्रेस के भीतर खुशी और मतभेद की खबरें सामने आ रही हैं. राहुल गांधी ने लोकतंत्र को लेकर सवाल उठाते हुए बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Rahul Gandhi on West Bengal Results

Rahul Gandhi on West Bengal Results: पश्चिम बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 15 साल पुराने तृणमूल कांग्रेस की सत्ता को उखाड़ फेंका है. बीजेपी ने राज्य की 207 सीटें जीतकर रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की है. वहीं TMC ने सिर्फ 80 सीटों पर जीत दर्ज की. एक तरफ जहां बीजेपी कार्यलय में जीत का जश्न देखने को मिल रहा है तो दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बंगाल के चुनाव को लेरक अपने सोशल मीडिया पर लोकतंत्र को खत्म करने वाला तंज कसते नजर आ रहे हैं.

राहुल गांधी ने क्या कहा?

नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बंगाल चुनाव को लेकर टिप्पणी करते हुए एक्स पर लिखा, कांग्रेस के कुछ लोग और अन्य लोग टीएमसी की हार पर खुशी मना रहे हैं. उन्हें यह बात स्पष्ट रूप से समझनी चाहिए, असम और बंगाल के जनादेश की चोरी भाजपा द्वारा भारतीय लोकतंत्र को नष्ट करने के अपने अभियान में एक बड़ा कदम है”

उन्होंने आगे कहा कि, “छोटी राजनीति को एक तरफ रख दें. यह किसी एक पार्टी या दूसरी पार्टी का मामला नहीं है. यह पूरे भारत का मामला है.” राहुल गांधी के इस ट्विट को लग मायने भी निकाले जा रहे है. क्योंकि INDIA बॉल्क का हिस्सा रहे TMC की हार की खुशी कांग्रेस वाले लोग क्यों मना रहे हैं. इस सवाल के साथ यह बात साफ होती जा रही है कि कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं है.


ये भी पढ़ें: बंगाल में नहीं थमने वाले सुवेंदू! बोले- राहुल, तेजस्वी, ममता खत्म; बताया अब अगली बारी किसकी?


ममता ने हार के बाद क्या कहा?

चुनाव हारने के बाद TMC प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बीजेपी की जीत पर सवाल उठाए. उनका कहना था कि पश्चिम बंगाल में करीब 100 सीटें गलत तरीके से हासिल की गई हैं. राहुल गांधी ने भी उनका समर्थन करते हुए आरोप लगाया कि असम और पश्चिम बंगाल में चुनाव निष्पक्ष नहीं हुए और इसमें निर्वाचन आयोग की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read