Bharat Express DD Free Dish

बंगाल में नहीं थमने वाले सुवेंदू! बोले- राहुल, तेजस्वी, ममता खत्म; बताया अब अगली बारी किसकी?

West Bengal Election Analysis: भवानीपुर और नंदीग्राम फतह कर ‘दीदी’ को मात देने वाले सुवेंदु अधिकारी अब रुकने वाले नहीं हैं. जीत का सर्टिफिकेट लहराते हुए सुवेंदु ने ऐलान किया है कि राहुल, तेजस्वी और ममता का खेल खत्म हो चुका है. उन्होंने अपने अगले शिकार के बारे में भी बताया है.

West Bengal Election Analysis Suvendu Adhikari Bhabanipur Mamata Banerjee Nandigram Akhilesh Yadav Amit Shah BJP Hindutva

West Bengal Election Analysis: पश्चिम बंगाल की सियासत में ‘जायंट किलर’ बनकर उभरे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों ही हाई-प्रोफाइल सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके ही अभेद्य गढ़ भवानीपुर में 15,000 से ज्यादा वोटों से हराने के बाद, सुवेंदु ने कोलकाता में जीत का सर्टिफिकेट लहराया. इस प्रचंड जीत के बाद उनके तेवर बेहद आक्रामक हैं और उन्होंने सीधे तौर पर राष्ट्रीय और क्षेत्रीय विपक्ष को खुली चुनौती दे डाली है.

राहुल-तेजस्वी खत्म, अगला शिकार कौन? (Suvendu Adhikari Next Step)

जीत के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए सुवेंदु अधिकारी ने इसे मोदी जी और बंगाल के लोगों की जीत बताया. उन्होंने विपक्षी नेताओं पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी भी खत्म, तेजस्वी यादव भी खत्म और आज ममता बनर्जी भी खत्म हो गई हैं. आने वाले उत्तर प्रदेश चुनाव में अखिलेश यादव भी खत्म हो जाएंगे. ममता बनर्जी की हार पर कड़ा प्रहार करते हुए सुवेंदु ने कहा कि ममता को हराना बहुत जरूरी था और यह हार असल में उनका “राजनीतिक रिटायरमेंट” है.

ये भी पढ़ें: असम में हिमंता के गढ़ में हेमंत की सेंध! JMM ने ‘0’ सीट जीतकर भी 16 सीटों पर कैसे चौंकाया?

Suvendu Adhikari ने कैसे डिकोड किया भवानीपुर का वोटिंग गणित?

सुवेंदु ने अपनी जीत का श्रेय हिंदुत्व और एकजुटता को दिया. वोटिंग पैटर्न का सटीक विश्लेषण करते हुए उन्होंने कहा कि मुसलमानों ने ममता को दिल खोलकर वोट दिया. वार्ड नंबर 77 में सभी मुसलमानों ने ममता को वोट दिया. लेकिन हिंदुओं, सिखों, जैनों, बौद्धों, गुजरातियों, मारवाड़ियों और पूर्वांचलियों ने मुझे आशीर्वाद दिया. सबसे बड़ा खुलासा उन्होंने CPM (वामपंथियों) के वोटों को लेकर किया. सुवेंदु ने बताया कि भवानीपुर में CPM के 13,000 वोट थे, जिनमें से कम से कम 10,000 वोट उन्हें मिले हैं. उन्होंने इसे पूरी तरह ‘हिंदुत्व की जीत’ करार दिया.

अमित शाह की चिंता और फोन कॉल्स

इस हाई-वोल्टेज चुनाव में दिल्ली की भी सीधी नजर थी. सुवेंदु ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भवानीपुर को लेकर चिंतित थे और उन्होंने अपडेट लेने के लिए 2-3 बार फोन भी किया था. सुवेंदु ने कहा, “मुझे काउंटिंग के दौरान फोन इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं थी, अमित शाह जी इंतजार कर रहे हैं, मैं अभी उन्हें बताने जा रहा हूं. मुझे अभी नंदीग्राम का सर्टिफिकेट भी लेना है.”

ये भी पढ़ें: मेरा वोट मेरी मर्जी..! नेता को कैसे पता चलता है किस मोहल्ले ने किसे चुना? जानें मतगणना का ‘सीक्रेट’ खेल

TMC के गुंडों को खुली चेतावनी (Suvendu Adhikari To TMC)

हल्दिया (पूर्व मेदिनीपुर) में पत्रकारों से बात करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने स्पष्ट कर दिया कि नई सरकार का रुख उपद्रवियों के प्रति कैसा होगा. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो गुंडे और चोर हैं, उन पर भाजपा सरकार कानूनी तरीके से सख्त कार्रवाई करेगी. सुवेंदु ने साफ किया कि उनके साथ मारपीट करने की जरूरत नहीं है. TMC के जैसी गुंडागर्दी हम लोग नहीं करते, ये भाजपा के एजेंडे में नहीं है.” सुवेंदु के इन तेवरों से साफ है कि सत्ता में आते ही बंगाल में बड़ा ‘ऑपरेशन क्लीन’ शुरू होने वाला है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read