Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

एक क्लिक में पढ़िए आज की 10 बड़ी चुनावी खबरें

Lok Sabha Election News: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. अब हर जगह चुनावों की बात हो रही है. आइए ऐसे में जानते हैं सियासत से जुड़ी 2 अप्रैल की बड़ी खबरें, जिन पर दिन में पूरे देश की नजर रही.

Election 2024: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. चाय की टपरी हो या फिर पान की दुकान, हर जगह चुनाव के चर्चे हो रहे हैं. लोगों की बातें सुन सुनकर ऐसा लगता है कि नेताओं से ज्यादा चुनाव की बातें तो जनता कर रही है. कौन जीतेगा, कौन हारेगा? किसने बदला पाला, किस पार्टी ने किया कौन-सा चुनावी वादा. नेताओं की ओर से एक-दूसरे पर लगाए जा रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच आइए यहां जानते हैं चुनाव से जुड़ी 2 अप्रैल की 10 बड़ी खबरें-

रुद्रपुर में पीएम मोदी की रैली

पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (2 अप्रैल) को उत्तराखंड के रुद्रपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि तीसरे टर्म में सरकार फ्री बिजली की योजना बना रही है. इसके लिए हर घर में बड़े स्तर पर सोलर पावर प्लांट लगाए जाएंगे. उन्होंने अपनी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि नीयत सही हो तो नतीजे भी सही आते हैं.पीएम ने इस दौरान गांधी परिवार और राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कांग्रेस के शाही परिवार के शहजादे ने ऐलान किया है अगर देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनी तो आग लग जाएगी. 60 साल देश पर राज करने वाले 10 साल सत्ता से बाहर क्या रह गए? अब देश में आग लगाने की बात कर रहे हैं. ऐसे लोगों को चुन-चुनकर मैदान में मत रहने दो भाइयों. कांग्रेस को लोकतंत्र में विश्वास नहीं है.

पीएम मोदी ने कई मुद्दों पर की बात

प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान से पहले तमिलनाडु के थांथी टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया. इस दौरान उन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा, ईडी की कार्रवाई, विदेश नीति, नई संसद में सेंगोल की स्थापना, एकता यात्रा और तमिल भाषा के बारे में बात की. पीएम ने तमिल भाषा और व्यंजनों को लेकर कहा कि तमिलनाडु की महान विरासत के साथ अन्याय किया गया है.

बीजेपी जल्द जारी करेगी मेनिफेस्टो

लोकसभा चुनाव- 2024 को लेकर इस बार भाजपा बड़ी तैयारी में है. क्योंकि इस बार भाजपा ने 400 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है और इसी लक्ष्य को साधने के लिए बीजेपी अपने घोषणा पत्र में किसानों के साथ ही महिलाओं और युवाओं को बड़ी सौगात देने की योजना बना रही है. इसको लेकर भाजपा कमेटी की अगली बैठक 4 अप्रैल को होने जा रही है. तो वहीं सूत्रों की मानें तो भारतीय जनता पार्टी 19 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के चुनाव से पहले अपने घोषणा पत्र ( Manifesto) को जारी कर सकती है.

कन्नौज से किसे उतारेगी सपा?

लोकसभा चुनाव को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान कर दिया है. सूत्रों की मानें तो इस बार वह इस चुनाव में नहीं उतरेंगे. जबकि पहले कहा जा रहा था कि वह इस बार कन्नौज सीट से चुनाव लड़ेंगे लेकिन अब पार्टी इस सीट के लिए नए सिरे से प्रत्याशी को लेकर मंथन में जुट गई है. कहा जा रहा है कि इस सीट से अखिलेश अपने चचेरे भाई तेज प्रताप को उतार सकते हैं.

बेटे का टिकट कटने पर मेनका गांधी का बयान

वरुण गांधी का टिकट कटने के सवाल पर मेनका गांधी ने कहा कि “चुनाव के बाद देखते हैं, अभी लंबा समय है.” इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि मैं भाजपा में हूं और बहुत खुश हूं कि मैं भाजपा में हूं.” इस बार के लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ दल भाजपा ने बड़े बदलाव किए हैं. कई लोकसभा सीटों पर पुराने चेहरों के टिकट काटे हैं तो कई नए चेहरे उतारे हैं. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की पीलीभीत लोकसभा सीट से वरुण गांधी का टिकट काट दिया गया है और उनकी जगह पर यूपी सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है.

अरुण गोविल ने किया नामांकन

लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर राजनीतिक दल प्रचार-प्रसार करने में जुटे हैं. तो इसी के साथ ही नामांकन की भी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आज मेरठ में भाजपा प्रत्याशी व रामानंद सागर की रामायण धारावाहिक के ‘राम’ अरुण गोविल ने नामांकन दाखिल किया. इस दौरान एक लंबा रोड-शो भी उन्होंने किया. जिसमें बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं के साथ ही यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे.

आप ने जारी की लिस्ट

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. पार्टी ने आनंदपुर साहिब से मालविंदर सिंह कंग को उम्मीदवार बनाया है. तो वहीं होशियारपुर से राज कुमार चब्बेवाल को उम्मीदवार बनाया गया है. इससे पहले भी आम आदमी पार्टी ने पंजाब में एक लिस्ट जारी की थी. इस लिस्ट में आम आदमी पार्टी ने आठ उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था. आम आदमी पार्टी ने पहली लिस्ट में पंजाब के मौजूदा विधायक और मंत्रियों को मौका दिया था. दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में भी आम आदमी पार्टी ने ज्यादातर विधायकों को चुनावी मैदान में उतारा है.

गुलाम नबी आजाद लड़ेंगे चुनाव

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद अनंतनाग-राजौरी निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. 2022 में कांग्रेस छोड़कर पार्टी के साथ अपने पांच दशकों पुराने रिश्ते को विराम दे दिया था. इसके बाद उन्होंने अपना खुद का राजनीतिक संगठन डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी (डीपीएपी) बनाया.डीपीएपी नेता ताज मोहिउद्दीन ने संवाददाताओं से कहा, “आज डीपीएपी की कोर कमेटी की बैठक हुई और हमने फैसला किया है कि (पार्टी अध्यक्ष) गुलाम नबी आजाद अनंतनाग-राजौरी सीट से चुनाव लड़ेंगे.”

सुनीता केजरीवाल ने की बैठक

आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने मंगलवार को अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पत्नी सुनीता (Sunita Kejriwal) से मुलाकात की और कहा कि मुख्यमंत्री को जेल से ही सरकार चलानी चाहिए और इस्तीफा नहीं देना चाहिए. केजरीवाल को अब रद्द हो चुकी आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पिछले महीने गिरफ्तार किया था. वह 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं.

नक्सलियों के साथ मुठभेड़

लोकसभा चुनाव के बीच छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में सुरक्षबलों के साथ हुए मुठभेड़ में 6 नक्सली मारे गए. मध्यप्रदेश के बालाघाट में दो नक्सली मारे गए. जबकि, बीजापुर में 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. मारे गए नक्सलियों में एक महिला भी शामिल है. इसके अलावा बीजापुर में कई अन्य नक्सली घायल भी हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षाबलों को मौके पर भारी संख्या में हथियार मिले हैं. जिसके बाद सुरक्षबलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital