Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

शरद पवार की NCP ने जारी की प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट, अनिल देशमुख की जगह अब इन्हें बनाया गया उम्मीदवार

इस लिस्ट में 7 नामों का ऐलान किया गया है, जिसमें नागपुर जिले की काटोल सीट पर एनसीपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है.

Sharad Pawar and PM Modi

शरद पवार.

Maharashtra Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एनसीपी (शरद चंद्र पवार) ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 7 नामों का ऐलान किया गया है, जिसमें नागपुर जिले की काटोल सीट पर एनसीपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है. पहले इस सीट पर पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को उतारा गया था, लेकिन अब एनसीपी ने उनकी जगह उनके बेटे सलिल देशमुख को उम्मीदवार बनाया है.

एनसीपी ने मान सीट से प्रभाकर घरगे, वाई से अरुणादेवी पिसल, दौंड से रमेश थोराट, पुसद से शरद मैंद, सिंधखेड़ा से संदीप बेडसे और खानापुर से वैभव पाटिल को उम्मीदवार बनाया है. इस लिस्ट के साथ ही अब तक शरद गुट 82 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुका है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital