Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की आहट के बीच राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है. इसी कड़ी में जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हसनपुर से विधायक तेजप्रताप यादव वैशाली जिले के महुआ पहुंचे. दौरे के दौरान उन्होंने स्थानीय आरजेडी विधायक पर गंभीर आरोप लगाए और संकेत दिए कि वे यहां से चुनाव लड़ सकते हैं.
विधायक को बताया निकम्मा
महुआ बाजार में पैदल चलते हुए तेजप्रताप यादव ने सड़कों की जर्जर हालत दिखाई. उन्होंने कहा कि यहां के आरजेडी विधायक डॉ. मुकेश रोशन ने कोई विकास कार्य नहीं किया. विधायक फंड का गलत इस्तेमाल हुआ है और उसका फायदा केवल अपने लोगों को दिया गया है.
भ्रष्टाचार के आरोप
तेजप्रताप यादव ने आरोप लगाया कि महुआ क्षेत्र में घोटाले हुए हैं. यदि जांच बैठा दी जाए तो कई लोगों की पोल खुल जाएगी. उन्होंने कहा कि जनता विकास चाहती है लेकिन यहां सिर्फ भाई-भतीजावाद चला है.
पहले भी कर चुके हैं तेजस्वी पर हमला
तेजप्रताप यादव इससे पहले अपने छोटे भाई और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर भी निशाना साध चुके हैं. अब उन्होंने सीधे स्थानीय विधायक पर हमला बोलकर आरजेडी के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं.
ये भी पढ़ें: Bihar News: विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, 4-5 अक्टूबर को चुनाव आयोग का दौरा
महुआ से चुनाव की तैयारी
तेजप्रताप यादव ने पहले भी महुआ सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी. 2020 में उन्होंने हसनपुर से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी. उससे पहले वे महुआ सीट से विधायक रह चुके हैं. माना जा रहा है कि इस बार वे फिर से महुआ से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं.
आरजेडी के लिए चुनौती
तेजप्रताप यादव की सक्रियता और आरजेडी विधायक पर हमले ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है. महुआ सीट पर मुकाबला और कड़ा हो सकता है. चुनाव से पहले ही जिस तरह से तेजप्रताप आक्रामक रुख अपना रहे हैं, उससे आरजेडी को इस क्षेत्र में बड़ी चुनौती झेलनी पड़ सकती है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


