Urdu Conclave 2026

बंगाल में चौथी बार TMC सरकार! दो सर्वे में दीदी का दिखा दम, बीजेपी के बंगाल फतह पर लगा पूर्ण विराम

West Bengal Exit Poll TMC Comeback: Peoples Pulse के एग्जिट पोल के मुताबिक पश्चिम बंगाल में एक बार फिर ममता बनर्जी की सरकार बनती दिख रही है. सर्वे के अनुसार 294 सीटों में टीएमसी को 177 से 187 सीटें मिल सकती हैं. वहीं बीजेपी को 95 से 110 सीटें मिलने का अनुमान है. इस सर्वे में कांग्रेस को 1 से 3 सीट और लेफ्ट को 1 सीट मिल सकती है.

West Bengal Exit Poll TMC Comeback

West Bengal Exit Poll TMC Comeback

West Bengal Exit Poll TMC Comeback: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण की 142 सीटों पर बुधवार को मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल सामने आने लगे हैं. इन सर्वे ने बंगाल की सियासत को लेकर दिलचस्प तस्वीर पेश की है. कुछ एग्जिट पोल ममता बनर्जी की वापसी बता रहे हैं, तो कई सर्वे बीजेपी को बढ़त देते दिख रहे हैं.

दो एग्जिट पोल में ममता सरकार की वापसी का दावा

Peoples Pulse के एग्जिट पोल के मुताबिक पश्चिम बंगाल में एक बार फिर ममता बनर्जी की सरकार बनती दिख रही है. सर्वे के अनुसार 294 सीटों में टीएमसी को 177 से 187 सीटें मिल सकती हैं. वहीं बीजेपी को 95 से 110 सीटें मिलने का अनुमान है. इस सर्वे में कांग्रेस को 1 से 3 सीट और लेफ्ट को 1 सीट मिल सकती है. यानी इस सर्वे के मुताबिक ममता बनर्जी चौथी बार सत्ता में वापसी करती दिख रही हैं.

जनमत एग्जिट पोल ने भी टीएमसी को बढ़त दी है. इस सर्वे में टीएमसी को 195 से 200 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि बीजेपी को 80 से 90 सीटें मिल सकती हैं. कांग्रेस को 1 से 3 सीट, लेफ्ट को 1 सीट और अन्य को 3 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है.

तीन सर्वे में बीजेपी की सरकार बनने के संकेत

दूसरी ओर कई एग्जिट पोल बंगाल में सत्ता परिवर्तन की ओर इशारा कर रहे हैं. P-MARQ के सर्वे में बीजेपी को 150 से 175 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि टीएमसी 118 से 138 सीटों पर सिमट सकती है.

Matrize के एग्जिट पोल में बीजेपी को 146 से 161 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि टीएमसी को 125 से 140 सीटें मिल सकती हैं. अन्य के खाते में 6 से 10 सीटें जा सकती हैं.

वहीं चाणाक्य के एग्जिट पोल में भी बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है. इस सर्वे में बीजेपी को 150 से 160 सीटें, टीएमसी को 130 से 140 सीटें और अन्य को 0 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें- Assam Exit Poll: असम में फिर खिल रहा ‘कमल’, हिमंत बिस्वा सरमा ही बनेंगे सीएम? देखें AI एग्जिट पोल के आंकड़े

4 मई को साफ होगी तस्वीर

एग्जिट पोल ने बंगाल की लड़ाई को रोमांचक बना दिया है. कुछ सर्वे ममता बनर्जी के जादू के बरकरार रहने की बात कह रहे हैं, तो कई बीजेपी के सत्ता में आने का दावा कर रहे हैं. अब असली तस्वीर 4 मई को नतीजों के साथ ही साफ होगी कि बंगाल में ममता की वापसी होगी या बदलाव.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read