Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Shefali Jariwala Death: मौत को खबर बनाकर बेच रहे हो…”, आखिर मीडिया पर क्यों भड़क उठे वरुण धवन

Shefali Jariwala Death: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन की असंवेदनशील मीडिया कवरेज की कड़ी आलोचना की. जानें आखिर क्या है पूरा मामला

Varun Dhawan on Shefali Jariwala Death

Shefali Jariwala Death: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन की “असंवेदनशील” कवरेज को लेकर मीडिया की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने मीडिया से किसी की दुख की घड़ी को कवर करने का औचित्य पूछा है. उन्होंने सवाल किया कि इससे आम लोगों को क्या लाभ होता है.

‘दुख की घड़ी में कैमरों की क्या जरूरत?’ वरुण का सवाल

दरअसल, एक्टर वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन में मीडिया को फटकार लगाते हुए, एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “एक बार फिर मीडिया ने किसी इंसान के निधन को असंवेदनशील तरीके से कवर किया. मुझे समझ में नहीं आता कि आपको किसी के दुख को कवर करने की जरूरत क्या है. हर कोई इस समय इतना असहज दिखता है, इससे किसी को क्या फायदा मिलेगा? मीडिया से मेरा अनुरोध है कि कोई भी नहीं चाहेगा कि उसकी अंतिम यात्रा को इस तरह से कवर किया जाए.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

उल्लेखनीय है कि शेफाली जरीवाला का शुक्रवार को 42 वर्ष की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था. उनके पति पराग त्यागी शेफाली जरीवाला को बेलेव्यू सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले गए. जहां अस्पताल पहुंचते ही शेफाली की जांच कर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

अंतिम यात्रा में मीडिया की मौजूदगी पर उठे सवाल

जांच अधिकारियों और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने बताया है कि शेफाली पिछले सात-आठ साल से नियमित रूप से एंटी-एजिंग दवाओं का सेवन कर रही थी. उनके घर पर 27 जून को पूजा का आयोजन था, जिसके कारण शेफाली व्रत पर थीं, इसके बावजूद उन्होंने उसी दिन दोपहर में एंटी-एजिंग दवा का इंजेक्शन लिया था. ये दवाएं उन्हें वर्षों पहले एक डॉक्टर की सलाह पर दी गई थीं, और तब से वह हर महीने यह ट्रीटमेंट लेती आ रही थीं. पुलिस को इस बात का संदेह है कि उनकी अचानक मृत्यु का एक बड़ा कारण ये दवाएं भी हो सकती हैं, जिसके चलते कार्डियक अरेस्ट हुआ.

एक सूत्र ने बताया कि रात 10:00 बजे से 11:00 बजे के बीच उनकी तबीयत कथित तौर पर तेजी से बिगड़ गई, उनका शरीर कांपने लगा और वह बेहोश हो गईं. जांच में अब तक किसी भी तरह की साजिश से इनकार किया गया है. पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों के बयान दर्ज किए हैं, जिनमें परिवार के सदस्य, नौकर और बेलव्यू अस्पताल के डॉक्टर शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: क्या एंटी-एजिंग दवाईयां बनी शेफाली जरीवाला की मौत का कारण, तबीयत बिगड़ने से पहले फास्ट पर थी एक्ट्रेस, खाली पेट लिया था इंजेक्शन!

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital