Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Adipurush: आदिपुरुष की तगड़ी एडवांस बुकिंग, पहले ही दिन बिक गए 50 हजार टिकट, धूम मचाने को तैयार प्रभास की मूवी

आदिपुरुष की एडवांस बुकिंग का ट्रेड कहता है कि ओपनिंग डे के लिए फिल्म के 4.5 लाख से 5 लाख तक टिकट नेशनल चेन्स में एडवांस बुक हो सकते हैं.

Adipurush

आदिपुरुष

बाहुबली प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ साल की मोस्ट अवेटेड बनी हुई है. जिसका फैंस भी काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे है. वहीं प्रभास की मेगा बजट अपनी रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार हो गई है. बीते दिन यानी 11 जून से इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु हुई है. इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. एडवांस बुकिंग के मामले में आदिपुरुष ने तगड़ी शुरुआत की है. आपको बता दें कि इस फिल्म के पहले दिन करीब 50 हजार टिकट बिक गए हैं.

आदिपुरुष के लिए एडवांस बुकिंग रविवार को शुरु हो चुकी है. इसके साथ ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 1.35 करोड़ रुपए कमा लिए है. यह सिर्फ हिंदी भाषा की एडवांस बुकिंग का कलेक्शन है. वहीं अगर तेलुगु वर्जन की बात करे तो फिल्म ने 20 लाख का एडवांस कलेक्शन किया है. ट्रेड एक्सपर्टस की मानें तो एडवांस बुकिंग में अभी और इजाफा होगा. हालांकि आदिपुरुष को रिलीज होने मे अभी 4 दिन बाकी है और एडवांस बुकिंग के ट्रेड के हिसाब से ये फिल्म ‘पठान’ ‘KGF 2’ और ‘वॉर’ जैसी बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो सकती है.

एडवांस बुकिंग के मामले में पठान ने बनाया था रिकॉर्ड

फिल्म के पहले दिन की एडवांस बुकिंग की बात करें तो पठान ने एडवांस बुकिंग के मामले में रिकॉर्ड बनाया था. जिसमें कुल 3 लाख 500 टिकट बिके थे. इस हिसाब से एडवांस कलेक्शन 18 से 20 करोड़ रुपए के बीच में था इसके अलावा केजीएफ 2, ब्रह्मास्त्र और वॉर ने भी 20 करोड़ रुपए सिर्फ एडवांस बुकिंग से निकाले थे. गौर करने वाली बात यह है कि ये आंकड़े सिर्फ पहले दिन के एडवांस बुकिंग के थे.

ये भी पढ़ें: GADAR 2 TEASER OUT: “दामाद है ये पाकिस्तान का, इनको नारियल दो वरना”, सनी देओल की ‘गदर 2’ का धमाकेदार टीजर रिलीज

आदिपुरुष की एडवांस बुकिंग का ट्रेड कहता है कि ओपनिंग डे के लिए फिल्म के 4.5 लाख से 5 लाख तक टिकट नेशनल चेन्स में एडवांस बुक हो सकते हैं. ऐसे में ‘आदिपुरुष’ एड़वांस बुकिंग के मामले में ‘KGF 2’ और पठान को पीछे छोड़ सकती है.

-भारत एक्शप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital